10/05/2024
*राहुल गांधी भारतीय राजनीति का नायक है:-*
*लालकृष्ण आडवाणी।*
अनिल शुक्ला मधुकर
(अवधभूमि डाट काम)
7. मई. 2024.
देश के पूर्व गृहमंत्री भारतरत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आडवाणी ने कहा है कि भले ही मैं भाजपा से हूँ लेकिन मैं आज भारत देश के समाज सेवक के रूप में भारत की जनता को ये कहना चाहता हूँ कि राहुल गांधी ही एक ऐसे इंसान हैं जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमें वह निर्णय लेने की क्षमता है जो भारत देश के देशवासियों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। राहुल गांधी ही भारत देश को एक नई दिशा प्रदान कर सकते है, मैंने भी देश के लिए एक गृहमंत्री के रूप में सेवा की है। मगर मैंने कभी भी राजनीति में राहुल गांधी जैसा प्रभावशाली नेता नहीं देखा।
श्री लाल कृष्ण आडवाणी का बयान ऐसे समय में आया है जब आज तीसरे चरण का चुनाव चल रहा है। उनके बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि अभी हाल ही में उन्हें मोदी सरकार द्वारा भारतरत्न दिया गया है ऐसे में राहुल गांधी की तारीफ करके श्री लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।