भारत महापरिवार पार्टी का लक्ष्य भारत ?
Address
Takrohi Bazar
Lucknow
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Bharat Mahaparivar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Contact The Organization
Send a message to Bharat Mahaparivar:
Category
भारत महापरिवार पार्टी का लक्ष्य भारत की राजनीतिक सुधार और देश में सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन।
भारत महापरिवार पार्टी का लक्ष्य राजनीतिक सुधार एवं सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की एक पहल! साथ ही देश के राजनीतिक दलों के वादा और एजेंडों जैसी अवधारणा से मुक्त कराना है और एक नई पराम्परा का आगाज करना है कि देश का कोई भी राजनीतिक दल देश के समस्याओं का समाधान बताने के साथ हर स्थानीय स्तर का विकास मॉडल का लक्ष्य निर्धारित करें और प्रायोजित परियोजना का कार्यकाल सुनिश्चित करें। ऐसा न होने पर जनता को अधिकार दिया जाए कि वह राईट टू रिकॉल के माध्यम से अपने उम्मीदवार को बदल सकें। जिससे राजनीतिक सुधार किया जा सकें।
भारत महापरिवार पार्टी का उद्देष्य एवं विजन पूर्णतयः स्पष्ट है। हम सबसे पहले एक राष्ट्र, एक देश, एक भारत के नागरिक है। भारत वसुधैव कुटुम्बकम में अस्था एवं विश्वास रखता है। अर्थात हम सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार की भॉति मानते है और हम पूरे विश्व को परिवार रूपी दृष्टिकोण से देखते आए है। ऐही करण है कि हम प्रेमस्वरूपी संस्कृति में विश्वास रखते है। ऐसी महान संस्कृति और कही नही, सिर्फ़ भारत में देखने को मिलेगी। इसी अवधारणा से प्रेरित होकर मैने इस पार्टी का नाम भारत महापरिवार पार्टी रखा है। भारत में हम विभिन्न धर्म और जातियों के साथ रहते है और इस प्रकार मेरा मानना है कि हम एक महापरिवार की भाँति रहते है। हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि हम विष्वपटल पर विविधताओं के साथ एक है और हमसब ही देश को एक सुंदर परिवार और विखडिंत समाज बना सकते है। जिस प्रकार जब हम एक सुखी परिवार की कल्पना करते है तो हम हर सम्भव प्रसास करते है कि परिवार सुखी, समृद्ध और हिंसा मुक्त बना रहे। तो जिस भूमि पर आप रहते है, उसे क्यों धर्म, जाति, भाषा के आधार बॉंटने का प्रयास कर रहें है। पार्टी की स्पष्ट अवधारणा है कि भारत एक महापरिवार की भाँति है इसलिए पार्टी एक सुखी, समृद्ध, धर्मगत, जॉतिगत, भाषागत विषमताओं से मुक्त सुंदर शिक्षित, स्वांलम्बी भारत महापरिवार बनाना चाहता है।