Rashtriya Chhatra Panchayat

Call Website Contact the organization

Rashtriya Chhatra Panchayat राष्ट्रीय छात्र पंचायत (RCP) | युवाओं की आवाज़, छात्रों का अधिकार। एक नए भारत का संकल्प - युवाओं के साथ, युवाओं के लिए।

🇮🇳 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर शत-शत नमन! 🙏एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रतीक को कोटि-कोटि प्रणाम। 🇮...
01/11/2026

🇮🇳 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर शत-शत नमन! 🙏

एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रतीक को कोटि-कोटि प्रणाम। 🇮🇳

संगठित भारत, सशक्त भारत!

#सरदार_पटेल_जयंती #राष्ट्रीय_छात्र_पंचायत

26/10/2026

कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस उम्र में छात्रों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में वे अपनी पढ़ाई और घर के खर्चों के लिए खून बेचने को मजबूर हैं!

यह सिर्फ छात्रों की मजबूरी नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल है। आखिर कब तक छात्र अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी नौबत झेलेंगे?

राष्ट्रीय छात्र पंचायत — सस्ती शिक्षा, बेहतर भविष्य! 📚✊

#राष्ट्रीय_छात्र_पंचायत

🙏 आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शत-शत नमन! 🚩सत्य, ज्ञान और समानता के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जी के विचार सदैव समा...
26/10/2026

🙏 आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शत-शत नमन! 🚩

सत्य, ज्ञान और समानता के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जी के विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺

#महर्षि_वाल्मीकि_जयंती #राष्ट्रीय_छात्र_पंचायत

01/10/2026

प्रयागराज के नैनी स्थित UCER (United College of Engineering and Research) की असंवेदनशील व्यवस्था ने एक और छात्र की जान ले ली।
​बीमार होने और मेडिकल देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा 75% अटेंडेंस का दबाव बनाकर लीव नहीं दी गई, जिसके चलते हमारी बहन गुनगुन गुप्ता की असमय मृत्यु हो गई।
​यह सिर्फ एक छात्रा की मौत नहीं, बल्कि कागजी नियमों के नाम पर हो रही व्यवस्था की हत्या है।
​हमारी मांग:
​दोषी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
​गुनगुन गुप्ता के परिवार को न्याय मिले।
​आइए इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ दें और न्याय के लिए आवाज़ बुलंद करें! ✊
​

27/09/2026

LPU में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्राओं के साथ भी बल प्रयोग के दृश्य सामने आए।

क्या अपने हक़ और न्याय की मांग करना अपराध है?

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जवाब दे—
इस कार्रवाई की जवाबदेही कौन लेगा?

लाठी से छात्रों की आवाज़ नहीं दबेगी।
जवाब चाहिए, न्याय चाहिए।

— राष्ट्रीय छात्र पंचायत

🚨 प्रशासन की नींद कब खुलेगी? गोंडा के ‘बेन्दुली मोड़’ पर मौत का तांडव जारी! 🚨पिछले 3 सालों में सिर्फ एक ही स्थान (बेन्दु...
16/09/2026

🚨 प्रशासन की नींद कब खुलेगी? गोंडा के ‘बेन्दुली मोड़’ पर मौत का तांडव जारी! 🚨
पिछले 3 सालों में सिर्फ एक ही स्थान (बेन्दुली मोड़) पर 26 बेकसूर लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। कभी यहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात हुआ करता था, लेकिन आज वह ड्यूटी भी हटा दी गई है, जिससे हालात और बदतर हो गए हैं। हाल ही में फिर से कुछ लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और लगातार शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है।
अब और कितनी जानें जाएंगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत गोंडा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और निम्नलिखित मांगें मजबूती से रखी गईं:
मोड़ के ठीक बगल में खड़े पेड़ को तुरंत कटवाया जाए ताकि विजिबिलिटी साफ हो और इस खतरनाक मोड़ का चौड़ीकरण किया जाए।
बेन्दुली मोड़ पर सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी दोबारा तुरंत तैनात की जाए।
हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर, सांकेतिक/चेतावनी बोर्ड और लाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था हो।
इस घोर लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

07/09/2026

गांधी पार्क गोंडा में कल होने वाले 'शिक्षा बचाओ आंदोलन' से पहले पुलिस प्रशासन की खुली तानाशाही और बौखलाहट साफ दिख रही है! हमारे राष्ट्रीय संयोजक अमन बहादुर ने मौके पर डटकर छात्रों की आवाज़ को पूरी मजबूती से बुलंद किया।
​शांतिपूर्ण खड़े हमारे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग, गालियां देना और जानबूझकर उकसाकर डिटेन करने की साजिश रचना इनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। हम डरने वाले नहीं हैं, हमारे हक की आवाज़ यूं ही गूंजेगी!
​

Address

Hazratganj
Gonda
226016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Chhatra Panchayat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtriya Chhatra Panchayat:

Shortcuts

Share