Samagra Shiksha, Secondary UP

Website

Samagra Shiksha, Secondary UP Official page of Samagra Shiksha, Secondary Education Department, Uttar Pradesh.

Empowering students through equitable access, quality infrastructure, and inclusive education.

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 'मनोदर्पण' पहल जो "आत्मनिर्भर भारत अभियान" के अंतर्गत शिक्षा मं...
15/09/2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 'मनोदर्पण' पहल जो "आत्मनिर्भर भारत अभियान" के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, के तहत "स्कूली छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य विषयक दो-दिवसीय राज्य स्तरीय विमर्श कार्यक्रम" का शुभारंभ आज श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, IAS, अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं मेधा लर्निंग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं मनोदर्पण नोडल अधिकारियों की क्षमता संवर्धन तथा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विमर्श किया जा रहा है।

Medha Government of UP National Council of Educational Research and Training - NCERT

🏑 मुरादाबाद मंडल की बेटियों ने रचा इतिहासराज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल...
09/09/2026

🏑 मुरादाबाद मंडल की बेटियों ने रचा इतिहास

राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-17 दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

सिंगनखेड़ा स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रदेश भर में मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन किया।

यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा शिक्षा विभाग के सतत प्रयासों का परिणाम है।

🌟 विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं समस्त सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

🏑🏆🥇

🎺 जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनसमग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत विभिन्न जन...
09/09/2026

🎺 जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, तालमेल और संगीत कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने मार्चपास्ट, ब्रास बैंड एवं पाइप बैंड प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। कई जनपदों में विजेता टीमों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा अब ये टीमें मंडल एवं राज्य स्तर पर अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्कूल बैंड प्रतियोगिताएं केवल संगीत प्रदर्शन का मंच नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं।

सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳🎺

जनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 : प्रतिभाओं ने बिखेरी कला की छटाजनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृ...
09/09/2026

जनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 : प्रतिभाओं ने बिखेरी कला की छटा

जनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, वादन, चित्रकला एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाँसुरी वादन की मधुर स्वर लहरियों से लेकर लोक एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियों तक, प्रतिभागियों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा भारतीय कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जो अब मंडल स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

युवा प्रतिभाओं का यह उत्साह और समर्पण विकसित भारत 2047 के सांस्कृतिक स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। 🇮🇳

🎯 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरक संवादप्रदेश सरकार की पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा हाईस्कूल एवं...
01/09/2026

🎯 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरक संवाद

प्रदेश सरकार की पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

📚 सही मार्गदर्शन, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांग बच्चों की आव...
01/09/2026

समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन एवं मापन किया गया। शिविर में 106 बच्चों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, ब्रेल किट सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया गया।

यह पहल दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सीखने के अवसरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

🏅 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से...
01/09/2026

🏅 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकशी सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यालयों में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया।

अमरोहा की बेटी अजनारा की शानदार उपलब्धि!डी.एन.एस. कॉलेज, डिडौली में आयोजित मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय ब...
13/08/2026

अमरोहा की बेटी अजनारा की शानदार उपलब्धि!

डी.एन.एस. कॉलेज, डिडौली में आयोजित मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमरोहा की कक्षा 9 की छात्रा अजनारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया।

यह उपलब्धि विद्यालय, जनपद अमरोहा और परिवार के लिए गर्व का विषय है। अजनारा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

11/08/2026

At Government Girls Inter College, Cholapur, Varanasi, an enabling environment for menstrual health is being actively built.

The school now has a sanitary pad vending machine, an incinerator, and a regular supply of pads, ensuring that menstrual hygiene is a school-wide norm.

Beyond infrastructure, the school has championed open conversations about menstruation in the classroom, encouraging students to view it as a natural and healthy process rather than a cause for shame or for being absent from school.

UNICEF is supporting the Education Department, Government of UP, Department of Basic Education Uttar Pradesh and Samagra Shiksha, Secondary UP through the Swachh Garima Vidyalaya initiative.

Kushal Business Challenge_Uttar Pradesh!We are thrilled to announce the successful completion of the very first batch of...
11/08/2026

Kushal Business Challenge_Uttar Pradesh!

We are thrilled to announce the successful completion of the very first batch of the Kushal Business Challenge (KBC) Master Trainer Program held on 07–08 August 2026!

This milestone initiative brought together 50 Master Trainers from 25 districts across Uttar Pradesh, united by a shared vision to foster entrepreneurial thinking, innovation, and practical problem-solving in our schools.
🌟 Key Highlights from the Two-Day Experiential Training:Inspiring Vision: The program was inaugurated by Mr. Vishnu Kant Pandey (Additional State Project Director), who highlighted the critical need to cultivate entrepreneurial skills to make students market-ready and future-proof.

Hands-on Learning: Participants dove deep into classroom implementation strategies, team-building exercises, ideation frameworks, and interactive learning models.

Leadership & Recognition: Mr. Manoj Verma (Assistant Director) concluded the event by distributing certificates and motivating our new Master Trainers to spearhead this movement in their respective districts.

The incredible energy and commitment of these 50 educators mark a significant step toward transforming UP's classrooms into hubs of creativity and business acumen.
Congratulations to all the Master Trainers! Let’s build the future, one entrepreneurial mind at a time. 💼✨

Address

18, Park Road
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samagra Shiksha, Secondary UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share