Madhepura District Administration

Call Website Contact the organization

Madhepura District Administration Official Facebook account of District Magistrate cm District Collector Madhepura, Bihar (जिला प्रशासन, मधेपुरा)

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुराजिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरादिनांक: 10 नवंबर 2026 *छठ महापर्व की तैयारियों को लेक...
10/11/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक: 10 नवंबर 2026

*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण*

*श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता; सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश*

मधेपुरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह ने आज जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करें। घाटों पर स्वच्छता, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के साथ किसी भी प्रकार की असुविधा की संभावना को पहले ही दूर किया जाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, मधेपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, मधेपुरा सहित जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

दोनों वरीय अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*जिला प्रशासन की जनहित में* *अपील:* सभी छठ व्रती एवं श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा लोक आस्था के इस महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
10/11/2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेहराड़ी में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालय भव...
10/11/2026

बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेहराड़ी में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालय भवन के सौंदर्यीकरण हेतु रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है।

इस पहल से विद्यालय परिसर को आकर्षक, स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। रंग-बिरंगे रंगों से विद्यालय भवन की सुंदरता में निखार आ रहा है।

इस कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। कायाकल्प अभियान के तहत किए जा रहे इस प्रयास से विद्यालय की तस्वीर बदल रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर टोला सेवकों एवं शिक्षा सेवकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित।आज दिनांक 10.11.2026 को जिला स्तर पर ...
10/11/2026

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर टोला सेवकों एवं शिक्षा सेवकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित।

आज दिनांक 10.11.2026 को जिला स्तर पर सभी टोला सेवकों, शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं उनकी भूमिका से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण का आयोजन जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW) की टीम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाल विवाह की रोकथाम, इसके दुष्परिणाम तथा समाज में जागरूकता फैलाने में शिक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका पर जानकारी दी गई।

बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है।

#बालविवाहमुक्तबिहार & Public Relations Department, Government of Bihar

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
10/11/2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पथ प्रमंडल मधेपुरा अंतर्गत सभी पथों का संधारण ओपीआरएमसी फेज III के अंतर्गत किया जा रहा है।हमारा प्रयास सतत् संधारित सुरक...
10/11/2026

पथ प्रमंडल मधेपुरा अंतर्गत सभी पथों का संधारण ओपीआरएमसी फेज III के अंतर्गत किया जा रहा है।
हमारा प्रयास सतत् संधारित सुरक्षित सड़कें
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

10/11/2026

जिला खनन कार्यालय,
मधेपुरा

ईंट-भट्ठा बकायेदारों के लिए सुनहरा अवसर: एकमुश्त समाधान योजना लागू, 20 दिसंबर 2026 तक उठाएँ लाभ

राज्य सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों से संबंधित बकाया राशि की वसूली एवं लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से “एकमुश्त समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना” लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र ईंट-भट्ठा बकायेदारों को ब्याज की राशि में छूट प्राप्त कर अपने बकाया का निपटारा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत वैसे ईंट-भट्ठा संचालक, जिनके विरुद्ध स्वामित्व की निर्धारित राशि जमा नहीं करने के कारण 31 अगस्त 2026 तक नीलाम पत्र वाद दायर किया जा चुका है, निर्धारित शर्तों के अधीन इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना की प्रमुख विशेषताएँ

ब्याज की राशि में छूट: अधियाचना में उल्लिखित कुल बकाया राशि में से ब्याज की राशि घटाकर शेष मूल बकाया राशि जमा करनी होगी।

अतिरिक्त देय राशि का भुगतान: एकमुश्त समाधान राशि के अतिरिक्त जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) की 2% राशि, आयकर की 2.06% राशि एवं अन्य लागू करों का भुगतान करना होगा।

योजना की निर्धारित अवधि: यह योजना 21 सितंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक प्रभावी है।

वास्तविक देय राशि संबंधित वाद के अभिलेखों एवं लागू नियमों के अनुसार निर्धारित की जाती है।

ईंट-भट्ठा संचालकों से अपील
जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा द्वारा सभी पात्र ईंट-भट्ठा संचालकों एवं संबंधित बकायेदारों से अपील की जाती है कि वे योजना की निर्धारित अवधि के भीतर अपने बकाया का आकलन कर आवश्यक राशि जमा करें और ब्याज में छूट का लाभ उठाएँ। इससे न केवल लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में सुविधा होगी, बल्कि बकाया मामलों के त्वरित समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

विशेष सूचना: योजना का लाभ लेने के इच्छुक बकायेदार विस्तृत जानकारी, देय राशि के निर्धारण एवं भुगतान की प्रक्रिया के लिए जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा से संपर्क करें।
जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

Collectorate
Madhepura
852113

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+916476222741

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhepura District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Madhepura District Administration:

Shortcuts

Share