Madhubani Congress

Madhubani Congress Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Madhubani Congress, Political Party, Madhubani Bazar.

​🇮🇳 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक जिला इकाई, मधुबनी। जनहित व संगठन की मजबूती के लिए समर्पित।
👥 जिला अध्यक्ष:
🔹 प. मधुबनी: श्रीमती मीना देवी कुशवाहा
🔸 पू. मधुबनी: श्री नलिनी रंजन झा

02/09/2026
प्रेस के कलम ✍️ सेजय कांग्रेस..    #जयहिंद_यात्रा    ंझारपुर
02/09/2026

प्रेस के कलम ✍️ से

जय कांग्रेस..


#जयहिंद_यात्रा ंझारपुर

02/09/2026

Remembering former CM of Andhra Pradesh Y. S. Rajashekhara Reddy on his death anniversary.

His leadership, commitment to public welfare, and enduring connection with the people continue to inspire generations across Andhra Pradesh today.

02/09/2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय जी की जन्म जयंती पर शत्-शत् नमन!🙏

मधुबनी जिला कांग्रेस की आन, बान और शान जिला कांग्रेस के हमारे विद्वान,, मृदुभाषी, पार्टी के लिए समर्पित पुर्व सम्मानित ज...
02/09/2026

मधुबनी जिला कांग्रेस की आन, बान और शान जिला कांग्रेस के हमारे विद्वान,, मृदुभाषी, पार्टी के लिए समर्पित पुर्व सम्मानित जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच लोकप्रिय आदरणीय मनोज मिश्र जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई,💐💐💐

01/09/2026

मधुबनी जिला (पश्चिम) की अध्यक्षा श्रीमती मीना देवी कुशवाहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, "दलितों-वंचितों की आवाज उठाने पर जननायक राहुल गांधी जी पर झूठी FIR दर्ज करना इस तानाशाही सरकार की कायराना हरकत है; कांग्रेस पार्टी इस दमन के खिलाफ डटकर लड़ेगी, डरो मत संघर्ष करो!"

मधुबनी में जिलाध्यक्ष पश्चिम श्रीमती मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में निकला विशाल आक्रोश मार्च, राहुल गांधी पर दर्ज FIR ...
01/09/2026

मधुबनी में जिलाध्यक्ष पश्चिम श्रीमती मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में निकला विशाल आक्रोश मार्च, राहुल गांधी पर दर्ज FIR के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
​हल्द्वानी (उत्तराखंड) में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद हुए तथाकथित 'शुद्धिकरण' और इसके खिलाफ न्याय की आवाज उठाने वाले जननायक राहुल गांधी जी पर दर्ज की गई झूठी FIR के विरोध में आज मधुबनी में कांग्रेस पार्टी का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। मधुबनी जिला कांग्रेस (पश्चिम) की जिला अध्यक्षा श्रीमती मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। ​इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तानाशाही रवैये और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्षा श्रीमती मीना देवी कुशवाहा ने कड़े शब्दों में कहा कि आज के इस दौर में जो भी व्यक्ति देश के दलित, गरीब, शोषित, वंचित, युवा, छात्र और महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाता है, यह तानाशाही सरकार उस पर तुरंत FIR दर्ज कर देती है। ​उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद जो 'शुद्धिकरण' की अपमानजनक घटना घटी और उस पर जब हमारे जननायक राहुल गांधी जी ने आवाज उठाई, तो सरकार ने उनके ऊपर ही FIR दर्ज कर दी। यह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी और मधुबनी जिला कांग्रेस इस तरह के दमनकारी कृत्यों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।​श्रीमती मीना देवी कुशवाहा ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया कि जब तक इस तरह की दमनकारी मानसिकता और झूठी FIR का विरोध जारी रहेगा, तब तक हमारी यह लड़ाई थमेगी नहीं। जननायक राहुल गांधी जी हमेशा से देश के किसानों, युवाओं, छात्रों और शोषित-दलित समाज के लिए मजबूत आवाज बनकर खड़े रहे हैं और आगे भी इस तानाशाही सरकार के खिलाफ डटकर मुकाबला करेंगे।​राहुल गांधी जी का स्पष्ट संदेश है— "डरो मत, संघर्ष करो!" और मधुबनी जिला कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आक्रोश मार्च में जिले के तमाम प्रमुख कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित पूर्व कांग्रेस मधुबनी प्रत्याशी किशोर कुमार झा,ई परमेश्वर मेहरा,पंकज कुमार यादव फौजी,विपिन कुमार झा रहिका प्रखंड अध्यक्ष संतन पासवान जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो सत्येंद्र पासवान मुकेश कुमार झा पप्पू मुकेश कुमार साह वकार अहमद नवीन कुमार सिंह संतोष कुमार महंत मुकेश दास कुशवाहा विपिन कुमार झा अनिसुर रहमान रंजीत चौधरी विनय कुमार झा महेश दास युवा कांग्रेस नेता राजकमल कुशवाहा

01/09/2026

दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।

हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर - सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए।

बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं।

निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?

पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे - साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं।

और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी?

क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं - इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।

Address

Madhubani Bazar
847211

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhubani Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share