JDU

JDU जनता सेवा ही मेरा कर्म है 🙏आपकी खुसी ही मेरा प्रेम है 🙏🙏🙏🙏 Admin-deepu boss choudhary

18/06/2025

वज्रपात से पिछले 24 घंटे में बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर में 1, लखीसराय में 1 एवं सीतामढ़ी में 1 व्यक्ति की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

आज 1105 करोड़ रु॰ की लागत से निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथा...
18/06/2025

आज 1105 करोड़ रु॰ की लागत से निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के अंतर्गत भूपतिपुर से पुनपुन तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का लोकार्पण किया।

इस एलिवेटेड सड़क के आरंभ हो जाने से गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और राजगीर जाने में लोगों को काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना अब और भी आसान हो जाएगा। पटना शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में यह एलिवेटेड सड़क काफी उपयोगी होगी। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास और तेज होगा। हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।

Share Karen like Karen follow Karen

आज बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर॰के॰ शर्ट्स यूनिट,  डी॰वी॰ रंजन बैग क्लस्टर एवं अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इर...
18/06/2025

आज बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर॰के॰ शर्ट्स यूनिट, डी॰वी॰ रंजन बैग क्लस्टर एवं अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इरैडिएशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली और निर्माण की जा रही सामग्रियों का अवलोकन किया।

राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है और राज्य सरकार उद्यमियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है। इन प्रयासों से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं एवं इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हुए राज्य का तेजी से आर्थिक विकास करना सरकार की प्राथमिकता है।

Like Karen share Karen follow Karen

आज मीठापुर-महुली फोरलेन एलीवेटेड रोड और ज़ीरोमाइल-मसौढ़ी निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, ज़ीरो माइ...
18/06/2025

आज मीठापुर-महुली फोरलेन एलीवेटेड रोड और ज़ीरोमाइल-मसौढ़ी निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, ज़ीरो माइल-मसौढ़ी सड़क के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए अधिकारियों को तेज़ी से कार्य करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। यहाँ यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को आवागमन में काफ़ी सुविधा होगी और ये परियोजनाएँ विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएँगी।

Like Karen share Karen follow Karen

आज बेला औद्योगिक क्षेत्र, मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश...
15/06/2025

आज बेला औद्योगिक क्षेत्र, मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् यूनिट का निरीक्षण किया तथा यूनिट में कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। इस औद्योगिक इकाई के कार्यरत होने से लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे एवं राज्य का आर्थिक विकास होगा।

आज, 1 अण्णे मार्ग स्थित “संकल्प” में आयोजित कार्यक्रम में, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना...
15/06/2025

आज, 1 अण्णे मार्ग स्थित “संकल्प” में आयोजित कार्यक्रम में, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों के खातों में डी०बी०टी० के माध्यम से कुल ₹271.15 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।
ये योजनाएँ वृद्धजनों, विधवाओं, निःशक्त व्यक्तियों एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का सम्बल प्रदान करती हैं।
बिहार राज्य के कमजोर और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए ये योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं ।

आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के...
12/06/2025

आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की। बैठक में तीनों स्तरों की पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरियों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। मैंने उनकी बातों को गंभीरता से लेकर कुछ महत्वपूर्ण माँगों को पूर्ण करने की दिशा में तत्काल घोषणाएं भी कीं। इसके अतिरिक्त,शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
हमारा निरंतर प्रयास है कि तीनों स्तरों की पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त,पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाया जाए,ताकि ये संस्थाएं बिहार राज्य और देश के विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मलाही पकड़ी एवं भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया...
12/06/2025

आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मलाही पकड़ी एवं भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
पटना के लोगों को मेट्रो रेल सुविधा का लाभ शीघ्र मिल सके, इसके लिए मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाइन (कुल 6.20 कि०मी०) को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाइन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

11/06/2025
आज राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।  यह पुस्तकालय  भवन ज्ञान और अध्ययन का एक  प्रेरणादायक ...
11/06/2025

आज राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय भवन ज्ञान और अध्ययन का एक प्रेरणादायक केंद्र बनेगा। यहाँ अध्ययन के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं और शांत वातावरण उपलब्ध है, जिससे पाठकों और शोधकर्ताओं को अध्ययन में अत्यधिक सहजता महसूस होगी। यह पुस्तकालय, जिसकी स्थापना वर्ष 1938 में हुई थी, अब एक आधुनिक स्वरूप में पाठकों की सेवा करेगा। यहां उर्दू के अतिरिक्त हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, फारसी और अरबी भाषाओं की लगभग 40 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। Jay Bihar green bihar

11/06/2025

कबीर जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के महान कवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

आज 1 अण्णे मार्ग  स्थित "संकल्प" में प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक अखबार "इंडियन एक्सप्रेस" के पटना संस्करण का शुभारंभ किया ...
10/06/2025

आज 1 अण्णे मार्ग स्थित "संकल्प" में प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक अखबार "इंडियन एक्सप्रेस" के पटना संस्करण का शुभारंभ किया और पटना से प्रकाशन हेतु इंडियन एक्सप्रेस समूह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। Green bihar

Address

Madhubani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDU:

Share