24/04/2026
वशिष्ठ वार्ड से रोहित महाजन ने ठोकी दावेदारी, जिला परिषद चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में उभरे
कुल्लू:
जिला परिषद वार्ड वशिष्ठ से रोहित महाजन ने अपनी दावेदारी पेश की है। वे प्रबल उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
रोहित महाजन पूर्व में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष, कुल्लू तथा युवा कांग्रेस कुल्लू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अपने राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यों के चलते उन्होंने क्षेत्र में अच्छी पहचान बनाई है।
स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए रोहित महाजन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के हितों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे।
क्षेत्र में उनकी उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।