30/06/2026
क्या यही 'स्वच्छ भारत' है? भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही का शिकार लुन्हेरा बुजुर्ग!
प्रधानमंत्री जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, धार जिले की ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग (ब्लॉक उमरबन, तहसील मनावर) की हालत देखकर शर्म आती है। विकास के नाम पर यहाँ सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है और धरातल पर हमारी पंचायत कचरे के ढेर में तब्दील हो गई है।
सबसे दुखद बात यह है कि पंचायत में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। सफाई और निर्माण कार्यों के नाम पर जो बजट आता है, वह जिम्मेदार अधिकारियों और सरपंच की जेबों में जा रहा है। नाले की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सीधे हमारे घरों में घुस रहा है, जिससे महामारी का खतरा पैदा हो गया है।
हमने कई बार स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन भ्रष्टाचार की मिलीभगत के कारण कोई जांच तक नहीं हुई। मैंने बार-बार 'सीएम हेल्पलाइन' पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी सिवाय झूठे आश्वासनों और शिकायतों को बिना ठोस कार्रवाई के बंद करने के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।
क्या 'स्वच्छ भारत मिशन' केवल बड़े विज्ञापनों तक सीमित है? क्या गरीब ग्रामीणों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं है?
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी सरपंच तथा संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हम लुन्हेरा बुजुर्ग की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, कृपया हमारी पीड़ा को समझें और तत्काल समाधान करें।
Pawan Mandloi Ranjana Baghel कैलाशसिंह कनेल फौजी सीतापुरी Hiralal Alawa Jays Rahul Gandhi Dr Mohan Yadav Rahul Chouhan Jays Ashok Patidar Babu Solanki P A Vidhayak Manawar Amar Thakur #एमपी_राज्यसभा Dhar Exspress Dhar Pro