12/03/2026
कालांवाली क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल ✨
पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी जी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बठिंडा से वाया कालांवाली–सिरसा होकर दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस का कालांवाली में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यदि यह ठहराव शुरू होता है तो कालांवाली व आसपास के क्षेत्र के लोगों को दिल्ली सहित अन्य शहरों तक यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
आशा है कि क्षेत्र की यह लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होगी।
Charanjeet Singh Rori Ravneet Singh Bittu BJP HaryanaRenu Sharma Bharatiya Janata Party (BJP)