नेता नहीं बेटा है सिराज का

  • Home
  • India
  • Mandi
  • नेता नहीं बेटा है सिराज का

नेता नहीं बेटा है सिराज का Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नेता नहीं बेटा है सिराज का, Political organisation, Village Khanyari Post Office Kandha Tehsil Chachyot District Mandi Himachal Pradesh, Mandi.

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत त्रियम्बली में पार्टी का ध्वज फहरा...
06/04/2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत त्रियम्बली में पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस विशेष दिन पर संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और समर्पण को स्मरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित होकर “देश प्रथम” की भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता और समग्र विकास के पथ पर अग्रसर है।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं और देश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जा रही हैं।

यह स्थापना दिवस हम सभी के लिए केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प का भी दिन है।

हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम पार्टी की रीति-नीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर द्रंग के लोकप्रिय विधायक श्री पूर्ण चंद जी, पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति अद्भुत उत्साह, ऊर्जा और समर्पण देखने को मिला, जो भारतीय जनता पार्टी की निरंतर प्रगति और सशक्त भविष्य का परिचायक है।


आज दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से संबंधित विभिन्न वि...
28/02/2026

आज दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

22/02/2026

धन्यवाद मण्डी

आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बाबा बड़ोह मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान संगठन क...
08/02/2026

आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बाबा बड़ोह मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित किया।

इस दौरान संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

आज जोगिंदर नगर में देवतुल्य जनता से भेंट की
07/02/2026

आज जोगिंदर नगर में देवतुल्य जनता से भेंट की

07/02/2026

सराज छात्र कल्याण संघ द्वारा मण्डी के संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में “आद्यंत” में सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विविध प्रतिभाएँ अत्यंत सराहनीय, आश्चर्यचकित करने वाली एवं मन मोह लेने वाली थीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

जय माता बगलामुखी
14/01/2026

जय माता बगलामुखी

07/01/2026

इस अपार स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से आभार!🙏🏻

भाजपा सराज थुनाग मण्डल के अध्यक्ष किशोर कुमार जी की पूज्य माता जी के दुखद निधन के बाद आज उनके घर पहुँचकर परिजनों को सांत...
05/01/2026

भाजपा सराज थुनाग मण्डल के अध्यक्ष किशोर कुमार जी की पूज्य माता जी के दुखद निधन के बाद आज उनके घर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

नववर्ष-2026 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!ईश्वर से कामना है कि यह नववर्ष समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,...
01/01/2026

नववर्ष-2026 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

ईश्वर से कामना है कि यह नववर्ष समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। नया साल नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों के साथ हर घर में उन्नति, स्वास्थ्य और सकारात्मक बदलाव का संदेश दे।

सभी के जीवन में सफलता, सौहार्द और निरंतर प्रगति बनी रहे इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ नववर्ष की शुभेच्छाएँ।

जय श्री राम! 🚩

Address

Village Khanyari Post Office Kandha Tehsil Chachyot District Mandi Himachal Pradesh
Mandi
175035I

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नेता नहीं बेटा है सिराज का posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share