Virendra Singh Rana bjp

Virendra Singh Rana bjp भाजपा 🚩
rss सदस्य🚩
अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी🚩
जिला महामंत्री एमसीबी छत्तीसगढ़🚩
पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य (abvp)🚩

02/09/2026
🏆🇮🇳 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान 🇮🇳🏆मनेद्रगढ़, जिला एम.सी.बी. में हॉकी के जादूगर एवं मह...
30/08/2026

🏆🇮🇳 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान 🇮🇳🏆

मनेद्रगढ़, जिला एम.सी.बी. में हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव जी, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटवा जी, अनुविभागीय अधिकारी श्री लिंगराज सिद्धार्थ जी, विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका प्रतिनिधि श्री महेंद्र पाल सिंह जी, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री आशीष सिंह जी, पार्षद श्री अजीमुद्दीन अंसारी जी, श्री अजय जायसवाल जी, श्री स्वप्निल सिन्हा जी, मनेद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री रोहित वर्मा जी सहित समस्त अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मनेद्रगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर विभिन्न प्रांतों में आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण को नमन है। 🙏🏆

खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्र गौरव की भावना का निर्माण करता है।

आइए, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें और युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़कर स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

🌟 खिलाड़ी हमारे क्षेत्र की पहचान और देश का गौरव हैं।
🏆 खेलें, बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। 🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳
जय खेल! 🏆

26/08/2026

🙏 हर हर महादेव! 🕉️🚩

माननीय विधायक भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के सानिध्य में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ संपन्न हुई।

क्षेत्र के सभी शिवभक्तों ने हसदो नदी के उद्गम स्थल से पवित्र जल लाकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। इस पावन यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भोलेनाथ आयोजन समिति द्वारा बेहतर ढंग से ध्यान रखा गया।

समस्त शिवभक्तों के प्रति आपके अनुपम स्नेह, प्रेम और सेवा-भाव के लिए हृदय से बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार। 🙏

बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि माननीय विधायक जी को नई शक्ति, नई ऊर्जा एवं जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरणा प्रदान करें तथा उनके जीवन में सदैव सफलता और सुगम पथ प्रशस्त करें।

हर हर महादेव! 🚩🔱

“मन चंगा तो कठौती में गंगा।”“मनखे-मनखे एक समान।” 🙏आज विमल श्री टॉकीज, मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी में संत शिरोमणि श्री गुरु...
22/08/2026

“मन चंगा तो कठौती में गंगा।”
“मनखे-मनखे एक समान।” 🙏

आज विमल श्री टॉकीज, मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कलश वंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व गृह मंत्री माननीय श्री रामसेवक पैकरा जी, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी तथा भाजपा एमसीबी जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संत रविदास महाराज जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके संकल्पों को दोहराया। संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर कर एकजुट एवं समरस समाज का निर्माण करना है।

आइए, हम सभी संत रविदास जी के महान विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, समानता और सुंदर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर महापौर श्री राम नरेश राय जी सहित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को शत-शत नमन। 🙏🌸

Vishnu Deo Sai | Arun Sao | Vijay Sharma | Kiran Singh Deo | BJP Chhattisgarh | CMO Chhattisgarh | DPR Chhattisgarh

#संत_रविदास_जयंती #650वीं_जयंती #समरसता_संकल्प_अभियान #मनखे_मनखे_एक_समान #सामाजिक_समरसता #गुरु_रविदास #मनेंद्रगढ़

Address

MANENDRAGARH
Manendragarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virendra Singh Rana bjp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share