25/03/2026
।। सार्वजनिक सूचना ।।
(प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महिदपुर नगर से चयनित हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन)
******
एतद् द्वारा नगरीय निकाय के समस्त निवासियों को सूचित किया जाता है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दिनांक 12.03.2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से कुल प्राप्त आवेदन संख्या 419 है। प्राप्त सूची का परीक्षण/जांच उपरांत निकाय द्वारा पूर्व में प्रकाशित हितग्राही संख्या 359 को छोड़कर शेष 60 हितग्राहियों की सूची नगर पालिका महिदपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
उपरोक्त हितग्राहियों के संबंध में दावा/आपत्ति दिनांक 24.3.2026 से 30.3.2026 तक कार्यालयीन समय में की जा सकती है। समय सीमा उपरांत की गई दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।
नगरपालिका फेसबुक पेज - www.facebook.com/nagarpalikamahidpur
(राजा यादव)
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
नगरपालिका महिदपुर