07/08/2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से किए गए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलावों के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निर्देशानुसार श्री अभिषेक दत्त (Abhishek Dutt) जी, श्री कुणाल चौधरी (Kunal Choudhary) जी, श्री जगदीश चंदर जांगिड़ (Jagdish Chander Jangid) जी, श्री संजीव आर्य (Sanjeev Arya) जी, श्री वरुण चौधरी (Varun Choudhary) जी एवं श्री अब्दुल हन्नान (Abdul Hannan) जी को उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव के रूप में नियुक्त/पुनर्गठित किया गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आप सभी सम्मानित नेताओं का हार्दिक स्वागत करती है तथा आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित करती है।
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त होकर जन-जन की आवाज़ बनेगी।
हार्दिक स्वागत!