25/03/2023
आज पुलिस थाना मैकलोडगंज के अंतर्गत तीन सैलानी आशीष दुआ, अनुभव सिंह, अनमोल जो की उत्तराखंड से मैकलोडगंज घूमने आए थे और त्रियूंढ की पहाड़ियों से वापसी के दोरान रास्ता भटक गए थे, जिन्हे डाo खुशहाल शर्मा IPS, पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा के आदेशानुसार, त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री मयंक चौधरी, IPS, सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा के मार्गदर्शनानुसार उपनिरीक्षक रिंकू, थाना प्रभारी मैकलोडगंज व SDRF और कांगड़ा पुलिस के संयुक्त बचाब दल द्वारा त्रियुंढ से रेस्क्यू कर सुरक्षित लाया गया है l जोकि सभी स्वस्थ एवम सकुशल है। कांगड़ा पुलिस सभी आमजन से अपील करती है कि मौसम ज्यादा खराब होने के कारण कोई भी व्यक्ति प्रशासन की अनुमति के बिना त्रियुंड की तरफ ना जाएं। धन्यवाद