राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी

  • Home
  • India
  • Meerut
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी

राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी राजनीति दल या पार्टी कोई भी हो पहले हम मतदाता हैं मजबूत सरकार और अखंड राष्ट्र के निर्माता हैं।

डिम्पल यादव आयी,योगेंद्र यादव आए, प्रशांत भूषण आए चंद्रशेखर रावण आया अरुंधति रॉय आई, स्वरा भास्कर आई, संजय सिंह आए आतिशी...
18/07/2026

डिम्पल यादव आयी,योगेंद्र यादव आए, प्रशांत भूषण आए चंद्रशेखर रावण आया
अरुंधति रॉय आई, स्वरा भास्कर आई, संजय सिंह आए
आतिशी आई, प्रिया सरोज गई, रागनी सोनकर गई,
प्रकाश राज आया, केजरीवाल गए हैं, कुणाल कामरा है।
राकेश, दहिया, अभिजीत दीपके ,कई ऐसे भी आये जिनका लिंग नही पता और फिर :- 😱
मंच से उमर खालिद के लिए जिंदाबाद का नारा ✅
मंच से हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द ✅
मंच से भारत के टुकड़े करने का अहवाहान✅
मंच से संविधान के नाम पर सवर्णो को नीचा दिखाना ✅
मंच से जातिवाद का जहर फैलाना ✅
इस्लामवादी, ईसाईयतवादी, वामपंथी विचारधारा को सर्मथन करने वाले सनातन का विरोध करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के लोग तो भूख हड़ताल पर हैं, मगर पब्लिक नहीं आई ,जनता नहीं आई ,छात्र नहीं आए ,भूख हड़ताल करो, अनशन खूब करो, प्रदर्शन करो मगर नाटक मत करो
क्योंकि ये पब्लिक है ये सब जानती है । हमारा gen Z कहां है पता है? वो अमरनाथ , तुंगनाथ, केदारनाथ यात्रा पर गया हुआ है । फिर कांवड लेकर जाएगा। वापस आकर पढ़ाई करेगा । सलेक्शन लेगा। वो इस नाटक मंडली में शामिल नहीं होगा। क्यूंकि देश बदल चुका है। #पंडित_आदेश_फौजी Narendra Modi

वांगचुक कभी भी मर सकता है, नेहा कभी भी मर सकती है। इनको बचा लिया जाना चाहिए। इनके जान की कीमत देश से बड़ी है। लोकतंत्र क...
18/07/2026

वांगचुक कभी भी मर सकता है, नेहा कभी भी मर सकती है। इनको बचा लिया जाना चाहिए।

इनके जान की कीमत देश से बड़ी है। लोकतंत्र की धज्जियां बेशक उड़ जाएं लेकिन वांगचुक नहीं मरना चाहिए।

अरुंधति राय, कुणाल कामरा, स्वरा भास्कर, योगेंद्र यादव, अरविंद केजरीवाल, डिम्पल यादव ,संजय सिंह, राजकुमार भाटी, अभिजीत दीपके, विजेता दहिया के चरणों में नरेंद्र मोदी को लोट जाना चाहिए।

इनको देश की जरूरत नहीं हैं, बल्कि देश को इनकी जरूरत है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो जाता, उसके लिए हम लोग ही पर्याप्त थे, हमारा विरोध ही काफी था। कम से कम उसका मंत्रालय तो जरूर बदल जाता लेकिन अब संभव नहीं दिखता।

सच कहें तो इन सारे देश विरोधियों ने मिलकर ही सरकार को विवश कर दिया कि वह अपने स्टैंड पर अडिग रहे।

इसे कोई भले ही सरकार का अहंकार कहे, लेकिन सरकार कभी कोई ऐसा संदेश नहीं देना चाहेगी कि वह इनके सामने झुक गयी है।

हम भी नहीं चाहेंगे। सरकार से सौ मुद्दों पर रुष्टता के बाद भी इन हिंदू विरोधी, देश विरोधी, इस्लामपरस्त, विदेशी फंडजीवियों के आगे सरकार का थोड़ा भी समर्पण हमे भी सहन नहीं होगा।

वांगचुक एक वीडियो में कश्मीर में रेफरेंडम की मांग करता दिखाई दे रहा है। चीन के विषय में उसका स्टेटमेंट जगजाहिर है।

इसे देशद्रोह नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे?

विजेता दहिया के अनेक वीडियो होंगे जिसमे वह हिंदू देवी देवताओं का मजाक करता दिखाई दे रहा है।

कुणाल कामरा को सब लोगों ने इसी मंच से सुन लिया होगा।

नंदिता नारायण ने फ़ैज़ का जो नज़्म सुनाया, सबने सुन लिया होगा।

इसके बाद भी अगर कोई इनके समर्थन में है तो उसकी सोच को धिक्कार है।

ये सारे तत्व नीट के मुद्दे को डाइलूट करने के असली अपराधी हैं।

देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे कि वांगचुक से बड़ा कोई वैज्ञानिक हुआ ही नहीं हो। देश की सारी वैज्ञानिक तरक्की के पीछे वही खड़ा हो।

वह मर जायेगा तो देश एक शताब्दी पीछे चला जायेगा।

सरकार को उसे रत्ती भर भी भाव नहीं देना चाहिए।

सरकार कोई उसकी लुगाई नहीं है कि उसे मनाने जाए कि उठो मेरे राजा! खा लो देश विरोधी ताकतें ऐसे आंदोलनों को फंडिंग करती है इसमें कोई संदेह नहीं है वामपंथी, कट्टरपंथी, ईसाईयत एवं इस्लामपरस्त राजनीतिक दल जो भारत को जलाने के लिए तैयार है बस उन्हें सत्ता मिले इस खेल को समझिए भारत को विश्व गुरु की और बढ़ता देख सनातन विरोधी विचारधारा एक मंच पर है जो सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं ।

जिन लोगों ने उसे अनशन के लिए उकसाया है, अगर उनको उसके जान की कीमत हो, तो वे खुद उसे जबरन खिलाएं वरना ये राष्ट्रवादीयों की सरकार है हमारे लिए नेशन फर्स्ट है और बात मोदी की तो मोदी को मेरे जैसे करोड़ों अंधभक्त और मैं अकेला ही मोदी को झुकने नहीं दूंगा क्योंकि मैं भारत के मतदाताओं का नेतृत्व करता हूॅ और भारत के मतदाताओ ने सपा, बसपा,असपा, कांग्रेस, टीएमसी,आप जैसे सैकड़ों राजनीतिक दलों को नकारकर भाजपा को 23 राज्यों में चुना है आगे भी ये विज़न और मिशन चलता रहेगा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी फिर से भगवा लहरायेंगे योगी को लायेंगे भारत के मतदाताओं ने ठाना है हर राज्य में भाजपा को लाना है हर घर भगवा लहराना है। #पंडित_आदेश_फौजी #राष्ट्रीय_अध्यक्ष_भारतीय_मतदाता_संघ Narendra Modi

भारत विरोधी ताकतों के द्वारा विदेशों की धरती पर बैठकर आप, सपा ,कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और इंडिया ठगबंधन भारतीय...
23/05/2026

भारत विरोधी ताकतों के द्वारा विदेशों की धरती पर बैठकर आप, सपा ,कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और इंडिया ठगबंधन भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरोधी संगठनों इस्लामिक, ईसाईयत वामपंथी विचारधारा सनातन विरोधी विचारधारा, टुकड़े टुकड़े गैंग,भारत तेरे टुकड़े होंगे इंसाअललह कहने वालों का सर्मथन करने वाले धनाढ्य सोशल मीडिया के शैतानी चालबाजियों के मास्टरमाइंड दल्लों और मुल्लों द्वारा एक नई नौटंकी शुरू हुई है....."कॉकरोच जनता पार्टी".....लगभग 4-5 AAP और कॉंग्रेसी,सपा,डीमके, influencers....जो विदेश मे बैठे हैं....एक अमेरिका मे है...एक जर्मनी मे है...एक दुबई मे है.....उन्होंने इसे शुरू किया है...........जो इसका प्रमुख हैंडलर है....वो AAP का मेंबर है....सिसोदिया के लिए काम करता है....और AAP की सोशल मीडिया टीम के प्रमुख मे से एक है...Instagram......जिसे सोशल मीडिया में नचनियों का अड्डा माना जाता है....वहाँ इसके लाखों मे followers बन चुके हैं सिर्फ 3 दिनों मे....जिनमे अधिकांश पाकिस्तानी....बांग्लादेशी....मिडिल ईस्ट...और अमेरीका से हैं....जहां से इस account को चलाया जा रहा है.......मकसद वही है....भारत के GenZ को भड़काना और सड़कों पर लाना....
.....लेकिन इससे होगा क्या....!!....विपक्ष के पास शुरू से सैकड़ों ऐसे creators हैं जो सालों से यही कर रहे हैं....लेकिन कुछ नहीं कर पाए....ये 101 वां हो जाएगा....वही followers....वही content....वही eco-system....बस नाम बदल बदल के एक ही Propaganda सारे फैलाएंगे.....इसमे नया क्या है....ये तो ये शुरू से कर रहे हैं...
....इन्हें लगता है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर हवा बनाने से चुनाव जीते जाते हैं....इन्हें इतनी सी बात समझ नहीं आती की सोशल मीडिया भी तभी काम करता है....जब आपके नेता की जमीन पर जनता मे स्वीकार्यता हो.....और उसके लिए काम करने पड़ते हैं...और काम तो इनके ऐसे हैं कि....केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम 3/- बढ़ाती है तो इनके मुख्यमंत्री 5/- बढ़ा देते हैं.....और कहते हैं मोदी ने पेट्रोल महंगा कर दिया है....जैसे जनता को तो कुछ पता ही नहीं है....
.....तो जब आपका प्रोडक्ट ही खराब है....तो चाहे लाख Propaganda फैला के हवाबाजी करते रहो...होना कुछ नहीं है....2019 मे कॉंग्रेस ने अपने युवराज की इमेज बनाने में 500 Cr खर्च किए थे....हुआ क्या...!!....GenZ वाली नौटंकी 2024 के चुनाव में खूब फैलाई गई... क्या हुआ...!!...अभी बंगाल,असम, पांडुचेरी चुनाव में कितनी अफवाहें फैलाई गईं.....क्या हुआ...!!....
....जो जमीन पर मजबूत हैं....उन्हें हवाबाजी से हराने के सिर्फ सपने देखे जा सकते हैं....बाकी अगर नेपाल -बांग्लादेश की तरह कुछ करने का इरादा है तो.....हमारे पास जांचा परखा और आजमाया हुआ स्प्रे है......जो काॅकरोच जैसे गंदी नाली के कीड़ों का जड़ से सफाया कर देता है ब्लैक हिट और लाल हिट ..... #पंडित_आदेश_फौजी Narendra Modi

जय श्रीराम मित्रों 🙏🚩
Nation First 🇮🇳🚩

भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह जी पिता और पुत्र दोनों को आवास पर प...
04/03/2026

भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह जी पिता और पुत्र दोनों को आवास पर पहुंचकर रंगोत्सव की ह्रार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित दी जयश्रीराम जयश्री परशुराम। #पंडित_आदेश_फौजी #सदस्य_स्पेशल_ओलंपियाड_भारत

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।आज अपनी कर्मभूमि जिला पंचायत वार्ड -13 क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानू में छोटे भाई श्री नितिन ...
15/02/2026

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।

आज अपनी कर्मभूमि जिला पंचायत वार्ड -13 क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानू में छोटे भाई श्री नितिन शर्मा जी एवं समर्पित साथियों की ऊर्जा और सहभागिता ने नई प्रेरणा दी।

आप सभी साथियों का यही प्यार सम्मान ही मेरी वास्तविक शक्ति, ऊर्जा और प्रेरणा हैं।

आपके परिश्रम एवं निष्ठा के बल पर ही आपका ये भाई/ बेटा हर दिन नई ऊर्जा के साथ निरंतर जनसेवा ही संकल्प की दिशा में अग्रसर है।

आप सभी के इस अपार स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार।
#पंडित_आदेश_फौजी
#सदस्य
#स्पेशल_ओलंपियाड_भारत
Narendra Modi

स्पेशल ओलंपियाड भारत की चैयरमैन श्रीमती मल्लिका नड्डा जी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा केंद्रीय मंत्री श्री जग...
10/02/2026

स्पेशल ओलंपियाड भारत की चैयरमैन श्रीमती मल्लिका नड्डा जी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार चैयरमेन हरियाणा प्रदेश पूर्व विधायक कालका पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती लतिका शर्मा जी द्वारा केंद्र सरकार खेल मंत्रालय से स्वीकृत स्पेशल ओलंपियाड का सदस्य नामित करने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ह्रार्दिक आभार जयभाजपा। Narendra Modi

10/02/2026

हिन्दुत्व की दहाड़ हिन्दुत्व का शंखनाद विराट हिन्दू सम्मेलन 22 फरवरी 26 दिन,रविवार दोपहर 12 बजे, स्थान मुरली वाला फ़ार्म हाउस शामली करनाल रोड,भूनी मेरठ,नियर टोल प्लाजा आप सभी सनातनी परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। निवेदक:-पंडित आदेश फौजी,मो०8630029418

काम पड़े तो पंडित जी निकल जाए तो 'मनुवादी'लोग बड़ी जल्दी भूल जाते हैं । जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था तब मैंने एक लेख लिखा ...
09/02/2026

काम पड़े तो पंडित जी निकल जाए तो 'मनुवादी'

लोग बड़ी जल्दी भूल जाते हैं । जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था तब मैंने एक लेख लिखा था ब्रह्मोस और आकाश तीर के निर्माता एक ब्राह्मण... ये घूसखोर पंडित जैसे नाम बॉलीवुड ऐसे नहीं देता है ये पाकिस्तान का पिट्ठू है और पाकिस्तान जानता है कि वह इसलिए मार खा रहा है क्योंकि कोई डॉक्टर प्रह्लाद रामा राव आकाश तीर बनाता है जो कि एक ब्राह्मण हैं, मैं जन्म से श्रेष्ठता के सिद्धांत की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये बता रहा हूं कि आखिर वामपंथी और जिहादियों के द्वारा ब्राह्मणों को बदनाम करने का असल इरादा क्या है कि देश को खत्म करो, पाकिस्तान का राज भारत में आ जाए? एक ब्राह्मण के बनाए आकाश तीर से देश के 140 करोड़ बहुजनों की रक्षा हुई है । तब कोई नीला देवता बचाने नहीं आया था।

पुराना लेख पढिए...

*ब्रह्मोस और आकाशतीर के निर्माता एक ब्राह्मण... डॉक्टर प्रह्लाद रामाराव*

(ये लेख नित्य प्रतिदिन ब्राह्मणों के समूल नरसंहार का आह्वान करने वाले पेरियारवादियों और झूठे अंबेडकरवादियों को एक जवाब है इसे जातिवाद के संदर्भ में बिलकुल ना लें)

रिसर्च- दिलीप पाण्डेय

डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष कर्नाटक में जन्मे एयरोस्पेस इंजीनियर डॉक्टर प्रह्लाद रामाराव के मोबाइल पर अचानक वैज्ञानिकों, सैन्य अफसरों और उनके परिवार वालों-रिश्तेदारों के फोन घनघनाने लगे । सबलोग उनको बधाई देने लगे । क्योंकि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, तो ब्रह्मोस मिसाइल आतंकी ठिकानों वाली मस्जिदों पर एकदम सटीक प्रहार करके नष्ट कर रही थी । दूसरी तरफ आकाश तीर एयर डिफेंस पाकिस्तान के मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों को नष्ट कर रहा था ।

देश के बहुत वरिष्ठ पत्रकार एनडीटीवी के पल्लव बागला ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डॉक्टर प्रह्लाद रामाराव का एक इंटरव्यू लिया और उनसे पूछा कि आपका आकाश तीर आज भारत का रक्षा कवच है और ब्रह्मोस पाकिस्तान को छलनी कर रहा है तो इस पर डॉ रामाराव ने जवाब दिया कि उन्हें कई साल पहले भारत सरकार ने पद्मश्री दिया था लेकिन असली पुरस्कार उन्हें आज मिल रहा है । पूर्णत: स्वदेशी आकाश तीर द्वारा गिराया गया पाकिस्तान का हर मिसाइल, हर ड्रोन और लड़ाकू विमान एक पद्मश्री की तरह ही है

*ब्रह्मोस के प्रोग्राम मैनेजर हैं डॉ प्रह्लाद रामाराव*

ब्रह्मोस रूस और भारत ने मिलकर बनाया है लेकिन इसका प्रोग्राम डॉ रामाराव ने डिजाइन किया है । ब्रह्मोस का प्रोग्राम ही उसे सबसे खास क्रूज मिसाइल बनाता है । आम आदमी की भाषा में समझिए तो इस ब्रह्मोस मिसाइल में सिर्फ आतंकी का एड्रेस डाल दीजिए ये अपने आप ही आतंकी के एड्रेस पर जाकर उसे नष्ट कर देती है ।

*आकाशतीर क्यों महत्वपूर्ण है ?*
यहां कोई भी संवेदनशील जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे सेना के हितों को नुकसान हो । डॉ रामाराव ने आकाशतीर के बारे में जो बातें सार्वजनिक मंचों पर कही गई हैं वही यहां पर बताई जा रही है ।

सबसे पहली बात ये एस 400 सिस्टम की चर्चा तो खूब हुई है लेकिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल आकाशतीर का हुआ है । आकाश तीर का एक मिसाइल 1 करोड़ का होता है और एस 400 का एक मिसाइल 8 करोड़ का होता है इसीलिए ये ज्यादा सस्ता भी है और ज्यादा उपयोग भी किया गया है ।

*1 करोड़ का मिसाइल 400 करोड़ के विमान को उड़ा देता है ।*

आकाश तीर का मिसाइल तब तक अपनी स्पीड कम नहीं करता जब तक टारगेट को नष्ट ना कर दे । बड़ी बात ये है कि ये फाइटर प्लन से भी 4 गुना तेजी से मैनुअर करते उसे नष्ट कर देता है ।

आकाशतीर का एक रडार 12 टारगेट को एक बार में मार सकता है । इसके एक लॉन्चर में तीन मिसाइल फिट होते हैं और ये इस तरह के 4 लॉन्चर जोड़ सकता है ।

इसीलिए अंत में हम घृणा के दलदल में डूबे पेरियारवादियों और कथित अंबेडकरवादियों से कहना चाहते हैं कि सच्चे ब्राह्मण का जीवन सदैव देश और समाज की सुरक्षा को समर्पित है कृपया उसके खिलाफ हिंसा और घृणा ना फैलाएं मैं भी एक ब्राह्मण हूॅ पहले भारतीय सेना में सेवा की और अब एक नेता के रूप में 2018 से भाजपा का सिपाही बनकर शोषित पीड़ित वंचित समाज की मदद कर रहा हूॅ बिना किसी की जाति पुछे क्षेत्र की हजारों विधवा मातृशक्ति की मदद सैकड़ों गरीब बेटियों का कन्यादान हजारों दिव्यांग साथियों की मदद आज फुल टाइम यही मेरा काम है यही मेरी साधना मेरा एक ही मिशन है जनसेवा ही संकल्प..see more #पंडित_आदेश_फौजी #मो०8630029418

*शेयर शेयर शेयर*

08/02/2026

जातिवाद की संकीर्ण राजनीति और ब्राह्मण समाज का यथार्थ।

​आजकल सोशल मीडिया पर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कुछ लोग एक हास्यास्पद तर्क दे रहे हैं कि यदि समाज ब्राह्मणों को पंडिताई के लिए बुलाना बंद कर दे, तो वे "भूखों मरने लगेंगे।" ऐसे लोगों की अल्पबुद्धि पर केवल तरस ही खाया जा सकता है।

​सच्चाई के कुछ कड़वे घूँट:

​आंकड़ों का सच: किसी भी गांव या शहर में रहने वाले शत-प्रतिशत ब्राह्मणों का व्यवसाय केवल 'पंडिताई' न कभी था और न आज है। वास्तविकता यह है कि मात्र 2% से भी कम ब्राह्मणों की मुख्य जीविका पांडित्य कर्म है। शेष 98% ब्राह्मण कृषि, सेना, व्यापार, प्रशासन और अन्य आधुनिक व्यवसायों में अपनी योग्यता सिद्ध कर रहे हैं।
​परंपरा की जड़ें: यदि कुछ लोग राजनीतिक चश्मे के कारण दूरी बनाना भी चाहें, तो समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग (क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ और स्वयं ब्राह्मण समाज) अपनी परंपराओं के प्रति आज भी निष्ठावान है। हजारों वर्षों की आस्था को सोशल मीडिया की दो-चार पोस्ट्स से नहीं बदला जा सकता।
​त्याग और सेवा का भाव: पंडिताई करने वाला ब्राह्मण केवल अर्थ के लिए कार्य नहीं करता। आज भी वे हजारों अभावग्रस्त परिवारों में नि:शुल्क मांगलिक कार्य संपन्न कराते हैं। यह उनकी संकीर्णता नहीं, बल्कि संस्कार हैं।
​धार्मिक नेतृत्व और योग्यता: सनातन धर्म को छोड़कर आप किसी भी अन्य पंथ या धर्म की गहराई में जाकर देखें, उसके प्रवर्तक अक्सर वही महापुरुष रहे हैं जिन्होंने ऊँचे कुल में जन्म लेकर भी त्याग और तपस्या का मार्ग चुना (जैसे भगवान बुद्ध)। आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए जिस कठिन तप और दुर्गुणों के त्याग की आवश्यकता होती है, वह हर किसी के वश की बात नहीं है।

यह समझ लीजिए:-

जो लोग मुट्ठी भर शादियाँ बिना ब्राह्मणों के कराकर यह समझ रहे हैं कि उन्होंने एक समूचे समाज की जीविका पर प्रहार कर दिया है, वे मुगालते में हैं। सूर्य की ओर धूल फेंकने से सूर्य ओझल नहीं होता, धूल फेंकने वाले की आँखों में ही गिरती है।
​यदि मेरी बातें कड़वी लगी हों, तो यह आपकी मानसिकता का दोष है। सच हमेशा कड़वा ही होता है। आत्मचिंतन कीजिए, द्वेष की अग्नि में जलने से बेहतर है कि ज्ञान के प्रकाश में जिया जाए।

पंडित आदेश फौजी
राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ (पंजी०)
यह लेख केवल कुछ मूर्खों के लिए है। बाकी सभी बुद्धिजीवी सनातनी हर जाति और वर्ग के लोग मेरे लिए आदरणीय पूज्यनीय, वंदनीय है जय मनुस्मृति जय संविधान,मो०8630029418

Address

Gate No-2, Dream City Kankarkhera
Meerut

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category