LSBA Mohania Kaimur

LSBA Mohania Kaimur Sanitaion Worker

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनियां की अध्यक्षता में दिनांक 19.03.2025 को प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्...
20/03/2025

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनियां की अध्यक्षता में दिनांक 19.03.2025 को प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों की उपलब्धता के संबंध में आयोजित बैठक की कार्यवाही :-
सर्व प्रथम बैठक में उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गयी जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किये गये ।
प्रस्ताव संख्या-1 ग्राम पंचायतो में WPU की स्थिति :- पंचायत अंतर्गत निर्मित WPU में लंबित कार्य यथा- स्टोर रूम, ऑफिस निर्माण, शौचालय एवं चापाकल की उपलब्धता एवं निर्माणाधीन WPU का निर्माण कार्य अविलंब करने, डोर-टु-डोर एकत्र किए जा रहे कुड़े को WPU पर पृथ्थक कर अलग-अगल रखने एवं नाडेप में जैविक खाद निर्माण हेतु निदेश दिए गए । प्रतिदिन WPU पर संबंध पर्यवेक्षकों को 5 घण्टे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निदेश दिये गये ।
अनुपालन :- सभी पंचायत सचिव, मोहनियां
सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, मोहनियां
प्रस्ताव संख्या-2 स्वच्छता मित्र एप्प पर इंट्री :- सभी पर्यवेक्षकों को स्वच्छता मित्र एप्प पर प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे तक इंट्री, पंचायत अंतर्गत सभी परिवारों का इंट्री एक महीने में पूर्ण एवं युजर चार्ज कलेक्शन नियमित रूप से अपडेट करने हेतु निदेश दिए गए ।
अनुपालन :- सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, मोहनियां
प्रस्ताव संख्या-3 वार्डवार बैठक का आयोजन :- सभी पर्यवेक्षकों को वार्डवार वार्ड सदस्य, विकास मित्र, जीविका दीदी एवं अन्य पंचायत / वार्ड स्तरीय कर्मी / प्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता संवादन / बैठक के माध्यम से गिला कचड़ा एवं सुखा कचड़ा को अलग-अलग रख प्रतिदिन स्वच्छता कर्मी को उपस्थापित करने, युजर चार्ज देने, पंचायत अंतर्गत किये जा रहे स्वच्छता कार्यों में सहयोग एवं महादलित टोलों में शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किये जाने हेतु निदेश दिया गया ।
अनुपालन :- सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, मोहनियां

Address

Mohania, Kaimur
Mohania
821109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LSBA Mohania Kaimur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share