भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद

  • Home
  • India
  • Moradabad
  • भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद

भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद

21/08/2026

सपा का घमंड सातवें आसमान पर है…

प्रत्येक समाज अपने अपमान का हिसाब लिख रहा है। 2027 में इसका जवाब सूद समेत मिलेगा।

20/08/2026

पहले अखिलेश यादव और अब उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है।

जो जाट समाज अपने पसीने से खेतों को सींचकर अन्न उपजाता है और देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा के लिए डटकर खड़ा रहता है, उस समाज के लिए लगातार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह सिर्फ जाट समाज का अपमान नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता और राष्ट्ररक्षकों का अपमान है।

20/08/2026

कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के Resolution को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है।

मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं, 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी और वहीं से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली थी। अंततोगत्वा देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ।

आज जब उस ऐतिहासिक गलती को वंदे मातरम् गीत के प्राकट्य के 150वें साल में सुधार कर बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है, और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूर्ण रूप से गाने का निर्णय किया गया है और इस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया गया है।

इसी की अवहेलना करने का निर्णय कांग्रेस ने कल किया है। कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है। वोट बैंक के लिए इन्होंने न सिर्फ बंकिम बाबू की इस अमर कृति का अपमान किया, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जो वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए।

आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपनी पार्टी के Resolution को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रही है।

- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah

19/08/2026

सोच में है खोट, तभी तो झूठ को करते हैं प्रमोट

सपा की राजनीति अब मुद्दों से इतनी खाली हो चुकी है कि शुद्ध शाकाहारी भोजन में भी मांसाहार खोजने लगी है। जनता को भ्रमित करने के लिए अफवाहों का सहारा लेने के बजाय अगर सपाई जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें, तो शायद इनकी राजनीति कुछ सार्थक हो।

19/08/2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा का
विभिन्न स्थानों पर निवासियों ने विशाल संख्या में भव्य स्वागत एवं वंदन किया....
विगत दिवसों से मुरादाबाद जिले के विभिन्न मंडलों से होते हुए कलश वंदन यात्रा कांठ विधानसभा के पाकबड़ा मंडल के गाँव बकैनिया, मंगूपुरा, मनोहरपुर, डिडोरा, महलकपुर निजामपुर पहुंची एवं अपने अगले गंतव्य पर रवाना हुई।
आइए, संत गुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें।

पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏

#गुरुरविदासजी #कलशवंदनयात्रा #650वीं_जयंती #समरसता #सामाजिक_सदभाव #संतशिरोमणि गुरु रविदास जी #संतसमाज

BJP Uttar Pradesh
Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin Narendra Modi Pankaj Chaudhary MYogiAdityanath Dharampal Singh Nawab Singh Nagar

19/08/2026

डबल इंजन की भाजपा सरकार की निवेश, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने वाली नीतियों से यूपी के निर्यात को अभूतपूर्व रफ्तार मिली है।

अप्रैल–मई 2026 में निर्यात में 84.5% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, देश के कुल निर्यात में हिस्सेदारी 8.1% से बढ़कर 14% और निर्यात के मामले में उत्तर प्रदेश 5वें से तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।
#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष

19/08/2026

भारत की चुनाव व्यवस्था,
दुनिया का सबसे भरोसेमंद मॉडल!

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव में 64.6 करोड़+ मतदाताओं के साथ चुनाव कराया और मतदाता पहचान सुनिश्चित करने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र की व्यवस्था लागू रखी।

अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया में वैध फोटो ID की आवश्यकता पर जोर दे रहे है और भारतीय चुनाव व्यवस्था की वैश्विक स्तर पर प्रशंसा कर रहे है।

यानी जिस व्यवस्था को भारत वर्षों से सफलतापूर्वक अपनाता आ रहा है, उसकी विश्वसनीयता को अब विश्व भी स्वीकार कर रहा है।

डबल इंजन की भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उद्योगों के अनुरूप अवसर दिए जा ...
18/08/2026

डबल इंजन की भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उद्योगों के अनुरूप अवसर दिए जा रहे हैं।

#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष

Address

बुद्धि विहार भाजपा जिला कार्यालय
Moradabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share