27/08/2026
त्रिलोक विजय महायज्ञ
परम पुज्य बाल ब्यास पंडित श्री श्री कान्त जी शर्मा जी की असीम कृपा से उनके सान्ध्यि में 09 दिन की भव्य राम कथा एवं झाकी युक्त राम लीला के साथ पहली बार अश्वमेघ यज्ञ के पश्चात् त्रिलोक विजय महायज्ञ होने जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी हमने पूरा विवरण आपको भेजा था, और वर्तमान में आपके प्रश्न के आलोक में यह कहना है कि यजमान के लिए एक ब्राहमण जो कि दिन में 11 हजार त्रिलोक विजय कवच पाठ, 11 हजार जाप ही कर पायेगा। उसका 11 हजार रू0 तथा वैषणव साधु के द्वारा 11 हजार का दशांश हवन एवं ब्राहमण के वस्त्र पूजा एवं हवन सामग्री सभी मिलाकर कुल खर्च 25 हजार रू0 का आयेगा। आप रहना चाहे तो यहाँ होटलो में करीब 500 से ज्यादा ए0सी0 कमरे है। आप जैसा चाहेंगे हम वैसा बुक करा देंगे। उसका खर्च आपको देना होगा। बाकी प्रसाद, महाप्रसाद यह सब गुरू कृपा से आश्रम की तरफ से निःशुल्क रहेगा। आपको त्रिलोक विजय महायज्ञ का पुण्य तो मिलेगा ही। साथ ही साथ परम पुज्य गुरू जी की 09 दिन की राम कथा तथा 09 दिन की रामलीला भी मिलेगी। बहुत से भक्तो की यह ईच्छा होती है कि हम कुछ प्रसाद महाप्रसाद व्यवस्था में अपना सहयोग करें। यह आप पर निर्भर करता है, आश्रम को आपसे कोई अपेक्षा नहीं है। यह आपकी श्रद्धा है, जो हमें स्वीकार है। अभी तक आपने कही भी त्रिलोक विजय महायज्ञ का नाम भी नहीं सुना होगा, परन्तु भगवान की कृपा से आपकी भागीदारी उसमें होगी। यह आपका बहुत बड़ा सौभाग्य होगा। वर्तमान में यदि आप यजमान बनना चाहते है तो आप अपना वाटसअप नं0 से स्वीकृति भेजे। पैसा हम जब तिथी की घोषणा करेंगे। उसके 02 माह पूर्व आपसे लेंगे। अभी कोई पैसा आपसे नहीं लेंगे, और कोई जानकारी चाहिए तो आप हमारे मोबाईल नं0 7764871111पर सम्पर्क कर सकते है। त्रिलोक विजय महायज्ञ का लाभ शास्त्र के अनुसार यह है कि आपकी हर समस्याओं का सरलता पूर्ण समाधान हो जायेगा। चाहे वो जैसी भी समस्या हो। हमारे शास्त्र में वह वर्णित है, शुभकामनाओं के साथ आपके संदेश की प्रतिक्षा में।
निवेदकः- डाॅ शम्भूनाथ सीकरीया, चक्रवती सम्राट धर्म विभूषण
आचार्य - मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम
राधा नगर, पो0- मोतिहारी, जिला- पूर्वी चम्पारण 845401, बिहार।