06/08/2026
#जौनपुर_का_बेटा_बना_ISRO_वैज्ञानिक_ऑल_इंडिया_में
#16वीं_रैंक
जौनपुर/बरसठी:
बरसठी क्षेत्र के दतांव गांव निवासी अनिल पाल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जौनपुर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
अनिल ने ऑल इंडिया में 16वीं रैंक प्राप्त की है। देशभर से चयनित 31 अभ्यर्थियों में उनका 16वां स्थान रहा, जो उनकी प्रतिभा, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रमाण है।
उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज, कटवार से इंटरमीडिएट तथा प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की।
महज 29 वर्ष की आयु में मिली यह सफलता ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियाँ भी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के सामने बाधा नहीं बन सकतीं।
अनिल पाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 🇮🇳🎉