Hamara Malad

Hamara Malad Welcome To Hamara Malad

मालवनी...दिनांक 4 मई दोपहर करीब 12 बजे शंकर वाड़ी इलाके में हुई एक महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी पर करता था ...
04/05/2024

मालवनी...

दिनांक 4 मई दोपहर करीब 12 बजे शंकर वाड़ी इलाके में हुई एक महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी पर करता था शक जिसके कारण पिछले कई दिनों से मिया बीवी में हो रहा था झगड़ा, आरोपी का नाम श्रवण ध्यानी रावत 40, मृतक महिला का नाम सपना 35 है। फिलहाल मालवनी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर के मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी है। आपको बताते चलें कि ख़बर पोस्ट किए जाने तक आरोपी को गिरफ्तार कर के मृतक महिला के शव को कांदिवली के शताब्दी हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया था।

महाराष्ट्र दिन आणि कामगार दिन च्या हार्दिक शुभेच्छा....संपादक/अब्दुल चौधरी
01/05/2024

महाराष्ट्र दिन
आणि
कामगार दिन
च्या हार्दिक शुभेच्छा....

संपादक/अब्दुल चौधरी

मुंबई: ए.आई.एम.आई.एम पार्टी की मुंबई प्रदेश महिला अध्यक्ष रिजवाना ईसा खान और उनकी टीम द्वारा दिनांक 15 अप्रैल को मालवनी ...
15/04/2024

मुंबई: ए.आई.एम.आई.एम पार्टी की मुंबई प्रदेश महिला अध्यक्ष रिजवाना ईसा खान और उनकी टीम द्वारा दिनांक 15 अप्रैल को मालवनी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत पत्र डिस्पैच करवाया गया। आपको बता दें कि आने वाले 17 अप्रैल को देश भर में रामनवमी का जश्न मनाया जाएगा, रामनवमी के दिन देश के अनगिनत इलाकों में रामनवमी यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। गौर तलब है कि पिछले वर्ष रामनवमी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र राज्य के कुछ जगहों पर थोड़ा बहुत धार्मिक माहोल खराब होता हुआ नजर आया था जिसके बाद पुलिस दल ने कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर मामला शांत किया था। राज्य के उत्तर मुंबई जिला की अगर बात करें तो मलाड पश्चिम मालवनी इलाके में भी रामनवमी यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मामूली विवाद हुआ था। मालवनी पुलिस ने तब इस मामले में तकरीबन 400 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया था। गौर करने वाली खास बात यह है कि 2023 यानी बीते साल भी रामनवमी से कुछ ही दिनों पहले मालवनी इलाके के कुछ जिम्मेदार नागरिकों ने मालवनी पुलिस को ब कायदे लिखित पत्र देकर ये बताया था कि कुछ लोग राजनीति के चक्कर में जान बूझ कर मालवनी इलाके में धार्मिक विवाद पैदा करना चाहते हैं, और यात्रा के दौरान ठीक वैसा हुआ भी था। पिछले साल रामनवमी यात्रा के दौरान हुई घटना को ध्यान में रखते हुए रिजवाना खान ने रामनवमी यात्रा को लेकर 2 दिन पहले ही लिखित पत्र दे दिया है। रिजवाना खान ने मालवनी पुलिस से गुजारिश करते हुए पत्र में लिखा है कि रामनवमी यात्रा के दौरान मालवनी इलाके में मुख्य सड़क पर मौजूद मस्जिदों के सामने पुलिस का भरी बंदोबस्त किया जाए, पत्र में आगे लिखा है कि रामनवमी के दिन मालवनी पुलिस को ये भी ध्यान देना होगा कि मस्जिदों के बाहर कोई भड़काऊ भाषण या इस्लाम धर्म के खिलाफ नारे बाजी न करे, पिछले साल यात्रा के दौरान मस्जिदों के सामने कुछ लोगों ने जान बूझ कर डीजे बजाकर माहोल खराब करने का प्रयास किया था इसका भी मालवनी पुलिस खयाल रखे रिजवाना खान ने पुलिस को डिस्पैच किए पत्र में ये भी लिखा है। वहीं रामनवमी के दिन मालवनी इलाके में बंदोबस्त के कड़े इंतजाम करने का मालवनी पुलिस ने भरोसा दिलाया है।

मलाड से कुछ खास ख़बर...
15/04/2024

मलाड से कुछ खास ख़बर...

14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
14/04/2024

14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamara Malad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share