11/02/2024
आज का दिन विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज झाबुआ पधारकर ₹7550 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को विकास की कई सौगात दी है।
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आज रेल, सड़क, पेयजल, सीएम राइज स्कूल, सिंचाई परियोजनाएँ एवं विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों के शिलान्यास और लोकार्पण से न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के नवनिर्माण के संकल्प के साथ गरीब कल्याण, देश के सर्वांगीण विकास एवं हमारी पुरातन संस्कृति के अभ्युदय हेतु ऐतिहासिक कदम उठाये जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि भारत हर क्षेत्र में सशक्त व समृद्ध हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा क्रांतिसूर्य टंट्या मामा की स्मृति में विश्वविद्यालय की घोषणा से झाबुआ समेत आस-पास के जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर उच्च शिक्षा सुलभ होगी। वहीं,आहार अनुदान योजना के तहत अंतरित राशि से लाखों जनजातीय बहनों को संबल मिलेगा।
मध्य प्रदेश में विकास की ये विभिन्न परियोजनाएँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का उदाहरण है। झाबुआ प्रवास के दौरान विकास की विभिन्न सौगात देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की ओर से हार्दिक धन्यवाद।
Narendra Modi