07/06/2026
कर्नाटक राज्य में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का आज आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। यह केवल पार्टी के संगठनात्मक विस्तार का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, हक, अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई को नई दिशा और नई मजबूती देने की ऐतिहासिक शुरुआत है।
इस अवसर पर श्री बी.के. मोहन कुमार जी को कर्नाटक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया तथा राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी कर्नाटक के गांव-गांव, शहर-शहर और समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेगी तथा आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।
विकासशील इंसान पार्टी हमेशा से वंचित, उपेक्षित, पिछड़े और शोषित समाज के अधिकार, सम्मान एवं भागीदारी के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय, अवसर और सम्मान सुनिश्चित करना है। कर्नाटक में पार्टी का यह विस्तार इसी संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान करेगा।
आने वाले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प यात्रा के माध्यम से कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान समाज के भाई-बहनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुना जाएगा तथा उनके अधिकारों और सम्मान की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।
कर्नाटक में वीआईपी पार्टी का यह शुभारंभ नई उम्मीदों, नई संभावनाओं और जनहित आधारित राजनीति के एक नए अध्याय का आगाज़ है। जनता के सहयोग, विश्वास और समर्थन के साथ पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर के. आलवा जी, पद्मश्री माता बी. मंजम्मा जोगती जी, सुधा श्री जी सहित अनेक गुरुजन, स्वामी एवं संतगण उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव चौधरी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बढ़नाथ सहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी.के. सिंह जी, श्री मनीष आनंद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री देव ज्योति जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद जी, राष्ट्रीय सचिव श्री वरुण विजय जी, श्री नीलाभ कुमार जी, श्री कुणाल कुमार जी, श्री लालबाबू सहनी जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हक, अधिकार, सम्मान और भागीदारी की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
Mukesh Sahani Vikassheel Insaan Party