Manoj Kumar Yadav

Manoj Kumar Yadav उपाध्यक्ष, जिला परिषद वैशाली

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!मान्यवर साथियों,आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम अपने समाज की सेवा में निरंतर आगे बढ़ प...
01/01/2026

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ!

मान्यवर साथियों,
आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम अपने समाज की सेवा में निरंतर आगे बढ़ पा रहे हैं। इस नए साल में आप सभी को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की असीम शुभकामनाएँ। आपका आभारी हूँ, आपका हर एक समर्थन मेरे लिए प्रेरणा है।

वर्ष नव,
हर्ष नव,
जीवन उत्कर्ष नव।
नव उमंग,
नव तरंग,
जीवन का नव प्रसंग।
नवल चाह,
नवल राह,
जीवन का नव प्रवाह।
गीत नवल,
प्रीति नवल,
जीवन की रीति नवल,
जीवन की नीति नवल,
जीवन की जीत नवल!

-हरिवंश राय बच्चन

आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मनोज कुमार यादव
जिला परिषद उपाध्यक्ष, वैशाली
धन्यवाद,

आज वैशाली जिला परिषद सभागार में जिला परिषद वैशाली की एक महत्वपूर्ण साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता की बैठ...
17/12/2025

आज वैशाली जिला परिषद सभागार में जिला परिषद वैशाली की एक महत्वपूर्ण साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता की बैठक के दौरान अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिला परिषद की विभिन्न मदों से प्राप्त राशियों के समुचित उपयोग, योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर चर्चा की गई। जिला परिषद के आय स्रोतों में वृद्धि के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु सभी विभागों के आपसी समन्वय को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
बैठक में उपस्थित सभी माननीय सदस्यों को आगामी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Address

Mansurpur Hallaiya , Dist/Vaishali
Muzaffarpur
844112

Telephone

+919472000700

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoj Kumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share