19/09/2026
‘जय माता दी’ लिखो, फ्री iPhone पाओ! 📱🎁
अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान, जिन्हें ‘राजा डी किंग’ के नाम से जाना जाता है, ने iPhone लंगर का ऐलान किया है। 22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली में होने वाले इस आयोजन में लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल दिए जाने की बात कही गई है।
बताया गया है कि लोगों के नाम लकी ड्रॉ में निकाले जाएंगे और चुने गए लोगों को मुफ्त iPhone दिया जाएगा। दावा है कि 100 iPhone 17 पहले ही ऑर्डर किए जा चुके हैं, जबकि कुल 1,000 iPhone तक की व्यवस्था पर बातचीत चल रही है।