भीनमाल विकास परिषद् Bhinmal Vikas Parishad

  • Home
  • India
  • Nagar
  • भीनमाल विकास परिषद् Bhinmal Vikas Parishad

भीनमाल विकास परिषद् Bhinmal Vikas Parishad भीनमाल विकास परिषद सेवा , संस्कार , दया आदि आयामों के तहत विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य कर रहा है ।

दिनाँक 17 जून को परिषद की साप्ताहिक बैठक रखी गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई -1. श्रावण मास में वृक्षारोपण किया...
19/06/2024

दिनाँक 17 जून को परिषद की साप्ताहिक बैठक रखी गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई -
1. श्रावण मास में वृक्षारोपण किया जाएगा ।
2. आवारा पशुओं कि लिये खाने की व्यवस्था ।

इसके अलावा, परिषद् द्वारा नियमित चल रहे सेवा कार्यों की विवेचना के साथ ही वित्तीय लेखा जोखा भी पेश किया गया ।

दिनाँक 17 जून 2024भीनमालनिर्जला एकादशी के पावन दिवस पर मानव सेवा प्रकल्प के तहत , भीनमाल की मानव एवं जीव दया को समर्पित ...
19/06/2024

दिनाँक 17 जून 2024
भीनमाल
निर्जला एकादशी के पावन दिवस पर मानव सेवा प्रकल्प के तहत , भीनमाल की मानव एवं जीव दया को समर्पित भीनमाल विकास परिषद् द्वारा शीतल शर्बत पिलाया गया । परिषद् सदस्य जितेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि , शहर के व्यस्ततम मार्ग जहाँ से ट्रेन एवं बस से जाने वाले राहगीरों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहती है , वहाँ परिषद द्वारा उनको शीतल पेय पिलाया । दिनेश जालोरी ने बताया कि आज लगभग 5000 राहगीरों को शरबत पीला कर तृप्त किया गया ।
सुरेश सोलंकी ने बताया कि , परिषद द्वारा पिछले 1 माह से प्रतिदिन शहर की पिछड़े एवं ज़रूरतमंद इलाक़ों में पानी के टैंकर से निःशुल्क पेयजल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है । इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को जीव दया प्रकल्प के अन्तर्गत गोमाता को चारा एवं गुड़, पक्षियों के लिए दाना एवं मछलियों को आटा आदि दिया जा रहा है ।
दिनेश जालोरी ने जानकारी देते हुए कहा कि , परिषद की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । मीठालाल जांगिड़ ने प्रतिभा सम्मान का सुझाव दिया वहीं शैलेश दवे ने वृक्षारोपण करने की बात कही ।
इसमें भीनमाल विकास परिषद के सदस्य ओमप्रकाश खेतावत , नैनाराम चौहान, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी,गोपाल बालौत, मीठालाल जांगिड़, अशोक धारीवाल, राजेन्द्र छाजेड़, गौतम संघवी, भरत अग्रवाल, अशोक जीनगर, विवेकानंद बिस्सा, संदीप देसाई, जोगाराम चौधरी, दिनेश जालोरी, शैलेश दवे, सुरेश सोलंकी, सुरेश वैष्णव, सुमित बाहेती, जितेंद्र सोनगरा, अरविंद माहेश्वरी, डूँगराराम प्रजापत तथा डॉ रतन पटेल उपस्थित रहे

दिनाँक 29 मईमानव सेवा और जीव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं । जब तक मनुष्य में मानवीय भावना नहीं हो तब तक वह मनुष्य एक जानव...
02/06/2024

दिनाँक 29 मई

मानव सेवा और जीव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं । जब तक मनुष्य में मानवीय भावना नहीं हो तब तक वह मनुष्य एक जानवर समान है । इसी भावना के साथ भीनमाल विकास परिषद लगातार समाज में हर एक वर्ग के लिए संवेदना का भाव रखते हुए सेवा कार्यों में लगी है ।
आज भीनमाल विकास परिषद द्वारा शहर के अतिव्यस्त चौराहे माघ चौक से गुजर रहे राहगीरों को गर्मी की तपती धूप से राहत देने का बीड़ा उठाया ।
परिषद के सदस्य मीठालाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के माघ चौक पर हाथ ठेले वाले , सब्ज़ी, फल, नाश्ता , मटकी आदि बेचने वालों का ज़मावड़ा रहता है । साथ ही यह शहर का मुख्य चौराहा होने की वजह से कई बसें , ट्रक , मरीज़ों को ले जा रही जीप आदि का आवागमन पूरे दिन चलता है । एसे में इस तपती धूप में राहत के कुछ पल दिलाने के लिए परिषद का भाव रहा ।
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने परिषद द्वारा मानव कल्याण एवं जीवदया के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की ।
सन टू ह्यूमन प्रभारी परम आकाश ने कहा कि वे परिषद के कार्यों को नित्य अख़बारों एवं सोशल मीडिया पर देखते हैं एवं मुझे ख़ुशी है कि भीनमाल में एक संस्था तन मन धन से मानव सेवा में लगी है ।
जी एस टी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भी परिषद की प्रशंसा में अपने शब्द कहे ।
गौतम सांघवी ने जानकारी देते हुए कहा कि तक़रीबन 3000 लोगों ने ठंडे जूस का लाभ लिया ।

उपस्थित गण
नैनाराम चौहान, ओमप्रकाश खेतावत, कन्हैयालाल खंडेलवाल, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी, डॉ रतन पटेल , गोपाल बालौत, अशोक धारिवाल, जगतपाल सिंह, गौतम संघवी , संदीप देसाई, सुरेश वैष्णव , भरत अग्रवाल, सुमित बाहेती, सुरेश सोलंकी , अरविंद माहेश्वरी, जितेंद्र सोनगरा, प्रकाश खंडेलवाल आदि

दिनांक 28 मई 2024आज भीनमाल के सरकारी अस्पताल में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए भीनमाल विकास परिषद के मानव कल्याण सेवा प...
29/05/2024

दिनांक 28 मई 2024

आज भीनमाल के सरकारी अस्पताल में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए भीनमाल विकास परिषद के मानव कल्याण सेवा प्रकल्प के तहत सेवा कार्य किया गया । परिषद सदस्य जितेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि परिषद को सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल में तापघात के मरीज़ काफ़ी बढ़ गये हैं और जिनके तुरंत उपचार के लिए बर्फ की आवश्यकत होती है । अतः परिषद ने विचार विमर्श कर तुरंत रोज़ाना एक 50 कीलोग्राम की सिल्ली पहुँचाने का निर्णय लिया । आज डा जांगिड़ की उपस्थिति में सरकारी अस्पताल में बर्फ की सिल्ली पहुँचाने का कार्य शुरू हुआ । इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद सभी मरीज़ों को मौसमी का जूस भी पिलाया गया जिससे उनके स्वाथ्य में जल्दी सुधार हो पाये ।
मेडिकल ऑफिसर डा एम एम जांगिड़ ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे परिषद द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों की प्रशंसा करते हैं । उन्हों कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि भीनमाल में एसे व्यक्ति हैं एवं एसी संस्था है जो मानव कल्याण सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है ।
इससे पूर्व परिषद द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क पेयजल वितरण का कार्य आज भादरदा चुंगी नाके पर स्थित पाऊवा बस्ती में किया गया ।
सुरेश वैष्णव ने बताया कि कल सुबह माघ चोक पर ठंडा जूस राहगीरों को पिलाया जाएगा ।

उपस्थित गणमान्य
ओमप्रकाश खेतावत, नेनाराम चौहान, नारायण जांगिड़, भरत शर्मा, अशोक धारीवाल, सुरेश सोलंकी, जितेंद्र सोनगरा ।

आज दिनाँक 27 मई को भीनमाल विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई । बैठक में परिषद द्वारा हो रहे दैनिक कार्यों पर चर्चा हुई । परि...
28/05/2024

आज दिनाँक 27 मई को भीनमाल विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई । बैठक में परिषद द्वारा हो रहे दैनिक कार्यों पर चर्चा हुई । परिषद सदस्य जगतपाल सिंह झाब ने बताया कि , परिषद द्वारा निःशुल्क पेयजल व्यवस्था से पिछड़ी बस्तियों को राहत मिली है , जिसे और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है । उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि परिषद द्वारा जीवदया एवं पर्यावरण संवर्धन प्रकल्प के अन्तर्गत भीनमाल शहर में निर्मित पशुओं के पानी के अवाड़ों को भरने का कार्य भी परिषद ने अपने हाथ में लिया है ।
परिषद् सदस्य शैलेश दवे ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि हमें ऋतु अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है । इसी के साथ विद्यालयों के बच्चों के लिए कैरियर कॉउन्सलिंग जैसे विद्यार्थी हित के कार्य भी परिषद को करने चाहिए । समाजसेवी ओमप्रकाश खेतावत ने सुझाव देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में लू से ग्रसित मरीज़ बड़ी मात्रा में भर्ती हो रहे हैं , जिनके लिए अस्पताल में बर्फ की ज़रूरत रहती है । अतः परिषद ने दैनिक रूप से बर्फ की शीला अस्पताल में पहुँचाने की व्यवस्था अपने हाथ में ली है ।
नेमलाल जींगर ने वर्तमान में चल रहे कार्यों का लेखा जोखा रखने का सुझाव दिया । नेमलाल ने कहा कि परिषद द्वारा पिछले 1 सप्ताह से प्रतिदिन एक पिछड़ी बस्ती में निःशुल्क पेयजल वितरण का कार्य किया का रहा है जिसमें परिषद के सदस्यों के उपस्थिति रहती है । सप्ताह में एक दिन हरे चारे का वितरण भी परिषद द्वारा किया जा रहा है ।

बैठक में नैनाराम चौहान, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी, गोपाल बालौत , अशोक धारीवाल, मीठालाल जांगिड़, संदीप देसाई, विवेकानंद बिस्सा, सुमित बाहेती, जितेंद्र सोनगरा उपस्थित रहे ।

भीनमाल विकास परिषद द्वारा दैनिक रूप से टैंकर द्वारा पिछड़ी बस्तियों में निःशुल्क पेय जल वितरण हो रहा है ।
27/05/2024

भीनमाल विकास परिषद द्वारा दैनिक रूप से टैंकर द्वारा पिछड़ी बस्तियों में निःशुल्क पेय जल वितरण हो रहा है ।

भीनमाल विकास परिषद ने प्याऊ का किया उद्घाटन दिनाँक 23 मई 2024गौतम बुद्ध का सिद्धांत था, प्राणीमात्र कि सेवा से ही मनुष्य...
27/05/2024

भीनमाल विकास परिषद ने प्याऊ का किया उद्घाटन

दिनाँक 23 मई 2024

गौतम बुद्ध का सिद्धांत था, प्राणीमात्र कि सेवा से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है । बुद्ध पूर्णिमा के सुभ अवसर पर आज भीनमाल विकास परिषद द्वारा ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ किया । शहर के क्षेमंकरी सर्किल पर जहां दिन भर यात्रियों एवं मज़दूर वर्ग की आवाजाही रहती है , यहाँ पीने की पानी की महती आवश्यकता रहती है । विवशता से उन्हें पानी भी बोतल ऊँचे दामों में ख़रीदनी पड़ती है । एसे में यह निःशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था उनके लिए अतिआवश्यक कही जा सकती है ।
परिषद् सदस्य सुमित बाहेती ने बताया कि , प्याऊ का उद्घाटन ब्रह्माकुमारी से बीके गीता दीदी द्वारा हुआ । गीता दीदी ने परिषद द्वारा जीव एवं मानव सेवा हेतु संचालित किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुआ कहा कि, प्राणीमात्र के प्रति संवेदना रखना की मनुष्य को मनुष्य का दर्जा दिलाती है । उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में एक ही धर्म है , मानव धर्म । और इसी धर्म की पालना करके एक मनुष्य मोक्ष तक पहुँचता सकता है । इस उपलक्ष्य में संदीप देसाई ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से प्याऊ का संचालन करते आये हैं । जब प्यासे यात्रियों को पानी पीता देखता हूँ तो मन तृप्त हो जाता है । लक्ष्मण भजवाड़ ने परिषद द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर ओमप्रकाश खेतावत, नैनाराम चौहान , दिनेश भाटी, नारायण जांगिड़, अशोक धारीवाल , गोपाल बालौत, राजेन्द्र छाजेड़, गौतम संघवी, नवरत्न अग्रवाल, मीठालाल जांगिड़, भरत अग्रवाल, किशोर देवासी , सुरेश वैष्णव, नेमलाल जीनगर, महिपाल सिंह , जितेंद्र सोंगरा , सुरेश सोलंकी, दिनेश जालोरी, अरविंद महेश्वरी उपस्थित रहे ।

*निःशुल्क पेयजल वितरण कार्य का हुआ शुभारंभ*दिनांक 21 मई 2024शहर के खेतावत मार्केट में स्थित एक होटल में भीनमाल विकास परि...
27/05/2024

*निःशुल्क पेयजल वितरण कार्य का हुआ शुभारंभ*

दिनांक 21 मई 2024

शहर के खेतावत मार्केट में स्थित एक होटल में भीनमाल विकास परिषद की साप्ताहिक बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में परिषद को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये । राजेंद्र छाजेड़ ने जीवदया एवं पर्यावरण कोष निर्मित करने का सुझाव रखा, जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया । गौतम संघवी ने मानव सेवा का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि, भीनमाल की कई पिछड़ी बस्तियों में पीने के पानी की बड़ी समस्या है । उनके घर पानी का कनेक्शन नहीं होने की वजह से उन्हें पानी के लिए काफ़ी दूर तक जाना पड़ता है ।

सुरेश वैष्णव ने इस गर्मी से राहत के लिए शहर में चौराहों पर ठंडा शरबत वितरण का सुझाव रखा । नारायण जांगिड़ ने पक्षियों के लिए चुग्गा एवं जल पात्र की व्यवस्था करने का सुझाव दिया । नैनाराम चौहान , ओमप्रकाश खेतावत, अशोक धारीवाल, भरत अग्रवाल , दिनेश भाटी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे ।

भीनमाल विकाष परिषद द्वारा मानव सेवा प्रकल्प के तहत आज से टैंकर द्वारा निःशुल्क पेय जल वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया । उप खंड अधिकारी पंकज शर्मा , जलदाय विभाग के अधिशासी अधिकारी हेमंत वैष्णव, सहायक अभियंता शिव दयाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर टैंकर को रवाना किया । उपखण्ड अधिकारी पंकज शर्मा ने परिषद के इस मानवीय कृत्य की सराहना करते हुए कहा की, इस भीषण गर्मी में पानी की एक बूँद भी बहुत बहुमूल्य है । निर्धनता के कारण कई परिवारों के घर पीने का साफ़ पानी नहीं पहुँच पा रहा । एसे में भीनमाल विकास परिषद द्वारा मानव जाति के लिये जो यह सेवा का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है । जलदाय विभाग के अधिशासी अधिकारी हेमंत वैष्णव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भीनमाल के सभी पिछड़ी बस्तियों तक पानी पहुँचाने के कार्य में परिषद् का साथ देंगे ।
परिषद सदस्य गोपाल बालौत ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद जीवदया, मानव सेवा के कार्यों के लिए कटिबद्ध है और इस पूरे ग्रीष्मकाल में एसे विभिन्न कार्यक्रम चलाये जाएँगे जिससे जीव जंतुओं और निर्धनों को सहायता मिल पाये ।
सुरेश सोलंकी ने बताया कि, भीनमाल का कोई भी नागरिक एसी बस्तियों के बारे में जानता हो जो पानी की कमी की वजह से परेशान है , तो दिये गये मोबाईल नंबर पर बात करके पानी की व्यवस्था करवा सकता है । इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य नैनाराम चौहान, ओमप्रकाश खेतावत, पृथ्वीराज कावेडी, भँवर जैन,दिनेश भाटी, नारायण जांगिड़, राजेन्द्र छाजेड़, गौतम संघवी, संदीप देसाई, विवेकानंद बिस्सा, सुमित बाहेती, होम्योपैथी डॉक्टर रतन पटेल, सुरेश वैष्णव आदि उपस्थित रहे ।

*भीनमाल विकास परिषद का गठन* दिनांक 13 मई 2024 , भीनमालआज का समय जब मनुष्य स्वयं तक सिमट कर रह गया है, स्वयं के स्वार्थ क...
27/05/2024

*भीनमाल विकास परिषद का गठन*

दिनांक 13 मई 2024 , भीनमाल
आज का समय जब मनुष्य स्वयं तक सिमट कर रह गया है, स्वयं के स्वार्थ को सिद्ध करना ही मानव का ध्येय मात्र बन गया है , इस स्थिति में महती आवश्यकता है समाज में एसे व्यक्तियों की जो समाज के गरीब और वंचित लोगों की सुध लें । प्राणियों में जीवों के प्रति दया का भाव हो, बच्चों में संस्कार एवं देश के प्रति आत्मसम्मान का भाव हो, यह करने का भाव लेकर भीनमाल के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज भीनमाल विकास परिषद का गठन, खेतावत होटल भीनमाल में एक बैठक का आयोजन कर किया गया । बैठक में भीनमाल के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे जिन्होनें परिषद के सूत्रों , ध्येय वाक्य एवं कार्य सूची के बारे में अपने-अपने सुझाव दिये । नैनाराम चौहान ने परिषद के ध्येय वाक्य को बनाने का सुझाव दिया , वहीं ओमप्रकाश खेतावत ने सूत्रों पर सदस्यों का ध्यान दिलाया जिन पर परिषद के समस्त कार्यकलाप आधारित होंगे । सभी सदस्यों द्वारा अनेक सुझाव दिये गये जिनमें आगामी कार्यों की सूची भी निर्धारित हुई । अशोक धारिवाल ने बताया कि परिषद द्वारा जीवदया, संस्कार, मानव सेवा एवं प्रकृति सेवा आदि आयामों पर परिषद काम करना चाहती है और आगामी सभी कार्यक्रम इसी पर आधारित होंगे ।
संदीप देवासी ने गोमाता के लिये हरा चारा और पीने के पानी की व्यवस्था करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि अबोल जीवों की सेवा करने मात्र से ही घर, समाज और देश समृद्ध बन सकता है । मीठालाल जांगिड़ ने विद्यालयों में मातृ पूजन, तुलसी पूजन आदि संस्कार के कार्य करवाने का सुझाव दिया । लक्ष्मण भजवाड़, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी ने भी परिषद को और मज़बूत बनाने के लिए सुझाव रखे ।
आज भीनमाल विकास परिषद की शुरुआत गोमाता को हरा चारा खिलाकर की गई । जिसमें परिषद के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
बैठक में विवेकानंद बिस्सा, भरत अग्रवाल, राजेंद्र छाजेड़, गौतम सिंघवी, दिनेश जालोरी, गोपाल बलौत, सुमित बाहेती, सुरेश वैष्णव , सुरेश सोलंकी, जितेन्द्र सोनगरा उपस्थित रहे ।

Address

Shrimal Nagar
Nagar
343029

Telephone

+919928083798

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीनमाल विकास परिषद् Bhinmal Vikas Parishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category