03/06/2026
आज बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ छात्रहित और NEET पेपर मामले को लेकर दमनकारी सत्ता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और छात्रों की आवाज बुलंद की। ✊
इस दौरान BJP सरकार ने पुलिस बैरिकेडिंग, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के जरिए आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश की। कई साथी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन संघर्ष का हौसला और मजबूत हुआ है।
सरकार यह याद रखे, NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लाठी-डंडों, वॉटर कैनन और दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं।
जितना हमारी आवाज दबाने का प्रयास किया जाएगा, उतनी ही मजबूती और ताकत के साथ हमारा आंदोलन आगे बढ़ेगा।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना ही होगा। 🔥
लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, अधिकार है।