28/08/2026
राजकीय प्राथमिक विद्यालय झूमाखेत गैरसैंण चमोली उत्तराखंड के बच्चों ने नवोदय चयन में इतिहास रच दिया है। इसके लिए मैं सबसे अधिक श्रेय प्रधानाचार्य श्री दानसिह रौथाण जी तथा सहायक अध्यापिका पूर्णिमा नेगी को देना चाहूंगा उन्होंने हमेंशा बच्चों की तैयारी में बहुत ही अधिक मेहनत और बच्चों को सहयोग किया जिस कारण से प्राथमिक विद्यालय झुमाखेत तल्ला के नन्हे बच्चों ने इस विधालय का तथा गाँव और क्षेत्र का नाम भी उच्चा किया और आशा करता हूँ आगे भी इस से अधिक बच्चे और इस विधालय का नाम निकालेगे और आप दोनों गुरूजनो का जो कि कही बर्षो से इस विधालय मे मेहनत और लगन से सदैव बच्चों के प्रति समर्पित रहते हैं हमे बहुत खुशी हुई हमारे गाँव के विधालय मे आप जैसे गुरूजनो की महेनत और लगन से आज हमारे गाँव के बच्चे खनसर क्षेत्र मे सबसे आगे बढ़ चढ़ कर चयन हो रहे हैं यह अति उत्तम तथा सौभाग्य की बात है आप दोनों गुरूजन हमारे इस विद्यालय में आये मैंने भी इस स्कूल से पढ़ा है मैम पूर्णिमा नेगी जी ने भी हमको भी पढ़ाया है मैम पूर्णिमा नेगी जी बहुत ही मेहनती और बच्चों के प्रति समर्पित है उनकी मेहनत लगन सदैव बच्चों के करती रहती है आशा करता हूं आगे भी मैंम और गुरुजी सदैव यहां प्रयास करते रहे बहुत-बहुत धन्यवाद गुरुजनों का हमारे जीवन में माता-पिता के बाद अगर किसी का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है, तो वे हमारे गुरुजन हैं। माता-पिता हमें इस संसार में लाते हैं, लेकिन गुरु हमें इस संसार में जीने के योग्य बनाते हैं। वे केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन की कठिनाइयों से लड़ने का साहस और सही-गलत का भेद भी सिखाते हैं।एक कुम्हार जिस तरह मिट्टी के कच्चे घड़े को बाहर से थपथपाकर अंदर से सहारा देता है और उसे एक सुंदर आकार देता है, ठीक उसी तरह गुरु भी हमारी कमियों को दूर कर हमें निखारते हैं। वे हमारे भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं और उसे सही दिशा देते हैं। एक सच्चा गुरु कभी अपने शिष्य में भेदभाव नहीं करता। उनका एकमात्र उद्देश्य अपने विद्यार्थी को सफलता के शिखर पर देखना होता है।आज हम जीवन के जिस भी मुकाम पर हैं, उसमें हमारे गुरुजनों की डांट, उनका प्यार और उनका मार्गदर्शन शामिल है। गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक अच्छा नागरिक बनने में है। हमें सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनका दिया ज्ञान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।