16/07/2026
आज दिनांक-16-07-2026 प्रकृति को समर्पित देवभूमि *उत्तराखंड के लोकपर्व "हरेला" एवं "एक वृक्ष माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत *राजकीय इंटर कॉलेज, मालधन, रामनगर* (जनपद नैनीताल) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के *शिक्षकगण, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, निकटवर्ती ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* इस अवसर पर विद्यालय परिसर में *जामुन, आँवला, अमरूद, बहेड़ा, आम* सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। इसी क्रम में *इको-टूरिज्म गेट गूजरझाला-44 के परिसर में भी फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।* कार्यक्रम में उत्तरी जसपुर रेंज के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने पौधों के संरक्षण एवं उनके नियमित रख-रखाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेते हुए "हरेला" पर्व को पर्यावरण संरक्षण के महापर्व के रूप में मनाया