03/09/2026
⚠️ जरूरी सूचना ⚠️
आज दिनांक 03-09-2026 को भारी बारिश के कारण नालागढ़–रामशहर सड़क मार्ग पर कुमारहट्टी के पास पुनः भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। पिछले वर्ष भी इस स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था।
भूस्खलन के कारण होमटाउन रिज़ॉर्ट के समीप चिकनी खड्ड पूर्णतः अवरुद्ध हो गई है। संभावित खतरे को देखते हुए सड़क के सामने स्थित श्री बलबीर जी के मकान को एहतियातन खाली करवा दिया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर टीम को तैनात किया गया है तथा मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ। कल PWD एवं NDRF की टीम के साथ मौके का जायजा लिया जाएगा तथा सड़क को शीघ्र बहाल करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
🙏 नालागढ़–रामशहर मार्ग पर यात्रा करने वाले सभी लोग फिलहाल इस मार्ग का उपयोग करने से बचें एवं सावधानी बरतें।