Rotary Club Siddharthnagar

Rotary Club Siddharthnagar सेवा, सहयोग एवं समर्पण

Rotary Club Siddharthnagar के Rt. Dr. Arun Kumar Tripathi, Rt. Amit Kumar Tripathi and Rt. Nitesh Pandey जी को किया गया ...
13/08/2023

Rotary Club Siddharthnagar के Rt. Dr. Arun Kumar Tripathi, Rt. Amit Kumar Tripathi and Rt. Nitesh Pandey जी को किया गया सम्मानित...

Rotary Club Basti Midtown द्वारा आयोजित कार्यक्रम Installation Ceremony में P District Governor Rt. K. K. Srivastava जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम। रोटरी क्लब बस्ती के साथ ही साथ रोटरी क्लब गोरखपुर, रोटरी क्लब सन्तकबीर नगर व रोटरी क्लब के अन्य जिलों की भी रही उपस्थिति।

रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजनयोग दिवस सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 20 जून 2023 को प्रातःकाल...
21/06/2023

रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

योग दिवस सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 20 जून 2023 को प्रातःकाल 06:30 बजे, स्थान- जिला उद्यान पार्क, नौगढ़, सिद्धार्थनगर में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय सांसद व रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल जी व सचिव डॉ० अरुण कुमार प्रजापति जी के उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के प्रभारी गोविन्द ओझा, कार्यक्रम के संयोजक पंकज पासवान, योग प्रशिक्षक डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, अम्बरीश यादव,‌ सुजीत जायसवाल, अमित त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी, डॉ० राकेश त्रिपाठी, महेश योगी, अरविन्द गुप्ता, महेश्वरी पाठक आदि लोगों की उपस्थिति रही।

बीते गुरुवार को रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के द्वारा होटल शुभम पैराडाइज में मछुआरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किय...
15/04/2023

बीते गुरुवार को रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के द्वारा होटल शुभम पैराडाइज में मछुआरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में डूबे हुए बच्चों को काफी मशक्कत के बाद पानी से निकालने वाले 16 मछुआरों को सम्मानित किया गया। सभी का माल्यार्पण करने के बाद पट्टिका, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मछुआरों के साहस की सराहना करते हुए ऐसे कार्यों में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय जी ने किया।

सभी ने बीते होली के दिन शहर समेत अन्य क्षेत्रों के रहने वाले तीन बच्चों के शोहरतगढ़ के वानगंगा नदी में डूबने के बाद तमाम कोशिशों के बीच दूसरे दिन लोटन क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी 16 मछुआरों ने साहस दिखाते हुए तीनों बच्चों को पानी से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। इन बच्चों में भीमापार निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता श्री देवेश मणि त्रिपाठी जी के पुत्र उज्जवल मणि त्रिपाठी समेत चिल्हिया क्षेत्र के बड़गो निवासी युवा अजीत सिंह और विक्की सिंह भी शामिल थे।

समारोह में रोटरी क्लब के सचिव अरूण कुमार प्रजापति जी, कार्यक्रम प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव जी समेत अभय श्रीवास्तव जी, अमित त्रिपाठी जी, डॉ.अरुण त्रिपाठी जी, रामशंकर पांडेय जी, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा जी, शेषमणि प्रजापति जी, राघवेंद्र तिवारी जी, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव जी, अम्बरीश यादव जी, शुभम श्रीवास्तव जी, डॉ. विनयकांत मिश्रा जी, डॉ. सीमा मिश्रा जी, धनुषधारी मणि त्रिपाठी जी, प्रदीप वर्मा जी, अरूणेश चौबे जी, अजय कुमार जी आदि ने इन मछुआरों के साहस की सराहना की।

इस कार्यक्रम में इंद्रजीत साहनी जी, सर्वजीत साहनी जी, रामजीत साहनी जी, अनिल साहनी जी, प्रहलाद साहनी जी, राजकुमार साहनी जी, कन्हैया साहनी जी, पप्पू साहनी जी, सोनू साहनी जी, रामू साहनी जी, राजू साहनी जी, संजय साहनी जी, राम समुझ चौरसिया जी, गनेश जी, सोनू जी, कृष्णा जी को सम्मानित किया गया

आज पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधा...
22/11/2022

आज पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यातायात जागरूकता गोष्ठी का संचालन रोटरी क्लब के सचिव अरुण कुमार प्रजापति तथा गोष्ठी की अध्यक्षता रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने की। पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरेश यादव उपस्थित रहे। यातायात जागरूकता गोष्ठी में मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉक्टर के साथ-साथ एमबीबीएस के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें। यातायात जागरूकता गोष्ठी में यातायात विषय पर अपना पक्ष रखते हुए रोटेरियन नितेश पांडे ने कहा कि हम सभी लोग हर वर्ष जागरूकता अभियान मनाते हैं लेकिन उसका पालन करने से हम कतराते हैं, हम सब बुद्धिजीवी वर्ग हैं हम सभी लोगों को देखकर युवा पीढ़ी भी प्रेरणा लेती है इसलिए हम सभी लोगों को बाइक पर हेलमेट लगाकर और मोटर कार में सीट बेल्ट लगाने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमरेश यादव ने सभी छात्र छात्राओं के बीच में यातायात जागरूकता से संबंधित परिचय बाटे तथा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जागरूकता अभियान सिर्फ एक माह चलता है इसका मतलब यह नहीं कि सिर्फ नवंबर माह में ही आप यातायात के नियमों का पालन करें शेष 11 माह में भी उसका पालन करना हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रोटेरियंस रवि श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को तीन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए गाड़ी चलाते वक्त अंदाज में रहना चाहिए, बेअंदाज होकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए तथा सामने वाले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संतोष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। गोष्ठी में रोटेरियन गोविन्द ओझा,रोटेरियन राणा प्रताप सिंह,रोटेरीयन फरीद अहमद सल्फी,रोटेरियन अमित कुमार त्रिपाठी,रोटेरियन पंकज पासवान उपस्थित रहें।

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता गोष्ठी की खबर प्रमुख समाचार पत्रों में!समस्त पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार!
18/11/2022

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता गोष्ठी की खबर प्रमुख समाचार पत्रों में!
समस्त पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार!

बांसी स्थित तिलक इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता गोष्ठ...
17/11/2022

बांसी स्थित तिलक इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया!
उक्त गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी यातायात/बांसी श्री देवी गुलाम जी में उपस्थित होकर यातायात में होने वाले बारीकियों से अवगत कराया तथा उनको दूर करने का उपाय भी बताया!
रोटरी क्लब की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में क्लब के डायरेक्टर क्लब सर्विस श्री नितेश पांडेय जी ने विस्तार से आंकड़ों सहित प्रमुख विषयवस्तु को छात्रों से अवगत कराया तथा बढ़ती दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु के दर को कम करने का आग्रह करते हुए सभी को सचेत किया!
रोटरी क्लब के सचिव श्री अरुण कुमार प्रजापति जिले उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं मीडिया प्रभारी श्री विकास पांडेय जी ने कार्यक्रम का संचालन किया!
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार जी, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री हरेंद्र बहादुर सिंह जी, श्री लोकपति सिंह जी, क्लब के संयुक्त सचिव श्री अमित त्रिपाठी जी सहित अन्य गणमान्य व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!

आज रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बाढ़ प्रभावित गांव अजगरा के टोला- लाउखाऊं में ग्रामीणों के बीच मेडिकल कैम्प क...
29/10/2022

आज रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बाढ़ प्रभावित गांव अजगरा के टोला- लाउखाऊं में ग्रामीणों के बीच मेडिकल कैम्प का किया गया आयोजन। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक करते हुए निशुल्क दवा वितरित भी किया गया।

40 पशुपालको को गाय,भैस व बकरी की भी दवा निःशुल्क वितरित की गई ।

रोटेरियन/विधिक सलाहकार श्री देवेश मणि त्रिपाठी जी के विशेष सहयोग से सम्पूर्ण टोले में साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार से प्रमुखता से डॉक्टर सुनील चौधरी जी, डॉक्टर इम्तियाज अहमद जी, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश जी और स्टॉफ नर्स शशिकला जी एवं आफरीन जी उपस्थित रही।

रोटरी क्लब के सम्मानित पदाधिकारी सचिव अरुण कुमार प्रजापति जी, कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी जी, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के निदेशक गोविंद ओझा जी, रोटेरियन पंकज पासवान जी, ग्राम प्रधान राम केवल आदि लोगों की उपस्थिति रही।

 #रोटरी_क्लब_सिद्धार्थनगर_ने_अनाथ_बेसहारा_गरीब_व_जरूरतमंद_बच्चों_संग_मनाया_दीपावलीरोटरी क्लब ने जगमोहनी में स्थिति ब्रह्...
24/10/2022

#रोटरी_क्लब_सिद्धार्थनगर_ने_अनाथ_बेसहारा_गरीब_व_जरूरतमंद_बच्चों_संग_मनाया_दीपावली

रोटरी क्लब ने जगमोहनी में स्थिति ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममतागृह के बच्चों के साथ मनाया दीपावली

बच्चों में लाई, मिठाई बाटकर बच्चों संग आयोजित किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

इस अवसर पर ममतागृह के स्थापक चन्द्रेश शास्त्री, रोटरी क्लब के सचिव अरुण कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ॰ अरुण कुमार त्रिपाठी, क्लब डायरेक्टर नितेश पाण्डेय, विधिक सलाहकार देवेश मणि त्रिपाठी, शैक्षिक प्रकोष्ठ डायरेक्टर अभय श्रीवास्तव, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ डायरेक्टर गोविन्द ओझा, शंकटा प्रसाद पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, सुनील पाल, उमेश यादव आदि लोगों की उपस्थिति रही।

आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक, वर्तमान में रघुवर प्रसाद जायसवाल...
05/09/2022

आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक, वर्तमान में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय स्थित भाउराव देवरस छात्रावास के प्रभारी श्री महादेव प्रसाद यादव गुरु जी का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव श्री अरुण प्रजापति जी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण त्रिपाठी जी, रोटेरियन श्री अम्बरीश यादव जी, रोटेरियन श्री राम शंकर पांडेय जी उपस्थित रहे।

आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए छायाकार बंधुओं क...
19/08/2022

आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए छायाकार बंधुओं का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र व लेखनी देकर सम्मानित किया गया।
क्रमशः दैनिक जागरण के छायाकार श्री फिरोज जी, अमर उजाला के छायाकार श्री नीरज वरुण जी, हिंदुस्तान के छायाकार श्री अमित सिंह जी, स्वतंत्र चेतना के छायाकार श्री ब्रह्मदीन वरुण सोनू जी, एवं श्री राजकुमार जी को सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सुजीत कुमार जयसवाल जी, सचिव श्री अरुण कुमार प्रजापति जी, संयुक्त सचिव श्री अमित त्रिपाठी जी, डायरेक्टर क्लब सर्विस श्री नितेश पाण्डेय जी एवं श्री विकास पाण्डेय जी उपस्थित रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के द्वारा रक्तदान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रक्तदान...
13/08/2022

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के द्वारा रक्तदान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रक्तदान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष, माननीय लोकसभा सांसद श्री जगदंबिका पाल जी ने किया।
इस अवसर पर जन सामान्य के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की, जिसकी रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर बारंबार सराहना करता है।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर एवं प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर डॉ.ए.के.झा सर, प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी जी, रोटरी क्लब उपाध्यक्ष श्री संतोष श्रीवास्तव जी, सचिव डॉ. अरूण कुमार प्रजापति जी, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा जी, श्री सुजीत कुमार जायसवाल जी, श्री शेषमणि प्रजापति जी, श्री अरूण कुमार त्रिपाठी जी, श्री अमित त्रिपाठी जी, श्री नितेश पाण्डेय जी, श्री फ़रीद अहमद सल्फ़ी जी, श्री पंकज पासवान जी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा आयोजित रोटरी क्लब की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ...
30/07/2022

वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा आयोजित रोटरी क्लब की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रोटेरियन श्रीमती जेनिफर जोंस जी के अभिनंदन/ भारत भ्रमण कार्यक्रम में रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर की महत्वपूर्ण भूमिका व उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम द्वारा उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वन मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रोटेरियन श्रीमती जेनिफर जोंस जी को स्मृति चिह्न के रूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा एवं विश्व प्रसिद्ध काला नमक चावल भेंट कर उनका अभिवादन किया गया, जिससे वह अत्यंत अभिभूत दिखीं।
उक्त अवसर पर सिद्धार्थनगर रोटरी क्लब के सचिव श्री अरुण कुमार प्रजापति जी सहित सम्मानित रोटेरियन क्रमशः श्री अमित त्रिपाठी जी, श्री अभय श्रीवास्तव जी, श्री सुजीत जायसवाल जी, श्री शुभम श्रीवास्तव जी, श्री रामशंकर पाण्डेय जी, श्री पंकज पासवान जी उपस्थित रहे।

Rotary International
Rotary Club Siddharthnagar
Together We Can 🤝

Address

Tharauli Nagar Palika Parishad Siddharthnagar
Naugarh
272207

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+919616590286

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club Siddharthnagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rotary Club Siddharthnagar:

Share