Cockroach Janta Party Siddrthanagar

Cockroach Janta Party Siddrthanagar � Cockroach Janata Party �
Voice of the ignored. Power to the common people.

High alert for rain and thunderstorm
25/05/2026

High alert for rain and thunderstorm

23/05/2026

गाँव अंधेरे में है…
बच्चे गर्मी में तड़प रहे हैं…
आम जनता लाइन में खड़ी है, लेकिन सिस्टम सो रहा है।

अगर सच बोलना गुनाह है,
तो हम ये गुनाह बार-बार करेंगे।

“कॉकरोच जनता पार्टी - सिद्धार्थनगर”
अब जनता की आवाज़ बनेगी।

जुड़िए, शेयर करिए और हर गाँव तक ये आवाज़ पहुँचाइए।
क्योंकि बदलाव पोस्ट से नहीं… जनता के जागने से आता है। ✊

22/05/2026

दोस्तों,
आज हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर आप सिस्टम से सवाल पूछो…
अगर आप जनता की आवाज उठाओ…
अगर आप सच दिखाने की कोशिश करो…
तो आपकी आवाज दबाने की कोशिश शुरू हो जाती है।

अब हाल ये है कि हमारी “काकरोच जनता पार्टी” की बात लोगों तक पहुँचने लगी…
तो अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हमारी पहुँच कम होने लगी।
पोस्ट अपलोड नहीं हो रही…
कमेंट नहीं हो रहे…
आईडी सही से काम नहीं कर रही…

लेकिन याद रखिए —
जब सत्ता सवालों से डरने लगे,
तो समझ लीजिए कि आपकी आवाज असर कर रही है।

हम डरने वालों में से नहीं हैं।
अगर एक पोस्ट रोकी जाएगी,
तो हजार आवाजें उठेंगी।
अगर एक आईडी बंद होगी,
तो हजार लोग सच बोलेंगे।

ये लड़ाई किसी एक इंसान की नहीं…
ये लड़ाई हर उस आम नागरिक की है
जो चाहता है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज जिंदा रहे।

“काकरोच जनता पार्टी” सिर्फ एक नाम नहीं,
ये उन लोगों की आवाज है
जो दबना नहीं चाहते।

आप साथ रहिए…
आवाज उठाइए…
और सच को सच कहने की हिम्मत रखिए।
Cockroach Janta Party Siddrthanagar
Ajayy Chaudhary

“दोस्तों…लगता है देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत अब विपक्ष से नहीं…‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से डरने लगी है…इतना डर कि सोशल मी...
22/05/2026

“दोस्तों…
लगता है देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत अब विपक्ष से नहीं…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से डरने लगी है…

इतना डर कि सोशल मीडिया भी कांप रहा है…

मैंने सोचा था लोकतंत्र में अपनी बात रखेंगे…
वीडियो बनाएंगे…
मीम डालेंगे…
थोड़ा व्यंग्य करेंगे…
लेकिन यहां तो हाल ये है कि जैसे ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम लो…
अकाउंट अचानक ध्यान योग में चला जाता है…

पोस्ट डालो…
Reach गायब।
वीडियो अपलोड करो…
Views गायब।
Story डालो…
Audience गायब।

और अब तो मेरी Instagram ID ऐसी inactive कर दी गई है…
कि अपनी ही पोस्ट देखने के लिए शायद RTI लगानी पड़ेगी।

मैं अपनी वीडियो नहीं देख सकता…
पोस्ट नहीं देख सकता…
लेकिन motivational reels और 4 बजे उठकर करोड़पति बनने वाले वीडियो आराम से दिख रहे हैं।

वाह रे लोकतंत्र…

मतलब अगर आप नाचो — ठीक है।
Lip-sync करो — ठीक है।
लेकिन अगर सवाल पूछ दो…
व्यंग्य कर दो…
तो Algorithm भी कहता है —
“भाई साहब, ये देशहित में नहीं है…”

अब जनता फैसला करे…
क्या सोशल मीडिया सिर्फ entertainment का मंच है?
या फिर आम आदमी अपनी बात भी रख सकता है?

क्योंकि अगर एक छोटी सी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से इतना डर लग रहा है…
तो सोचो…
जनता की असली आवाज़ से कितना डर लगता होगा।

हम सिर्फ इतना कहते हैं —
असहमति देशद्रोह नहीं होती…
व्यंग्य अपराध नहीं होता…
और अपनी बात रखना…
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।

बाकी…
अगर इस पोस्ट पर भी reach ना आए…
तो समझ जाना…
कॉकरोच जनता पार्टी सही दिशा में बढ़ रही है।”
Ajayy Chaudhary Cockroach Janta Party Siddrthanagar

22/05/2026

🚨 सिद्धार्थनगर की जनता से एक विनम्र अपील 🚨

आज हमने एक नई सोच, नई आवाज़ और आम लोगों के हक़ की लड़ाई के लिए
“Cockroach Janata Party – Siddharth Nagar” की शुरुआत की है।

यह सिर्फ एक पार्टी नहीं…
यह उन लोगों की आवाज़ है जिन्हें हमेशा नज़रअंदाज़ किया गया।

अगर आप भी चाहते हैं —
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठे
✅ युवाओं को सम्मान मिले
✅ गरीब और आम जनता की बात सुनी जाए
✅ सिद्धार्थनगर में बदलाव आए

तो आज ही हमारे साथ जुड़िए और पेज को फॉलो करिए।
आपका एक फॉलो इस आंदोलन को मज़बूत बना सकता है। ✊🔥

🪳 Cockroach Janata Party – Siddharth Nagar
“जनता की आवाज़, जनता के साथ।”

Address

Siddrtha Nagar
Naugarh
272206

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cockroach Janta Party Siddrthanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share