01/09/2026
अब पूरा घर पार्षद बनेगा ! हाँ जी एक नहीं पूरे चार सदस्य चुनाव मैदान में उत्तर चुके हैं! जहाँ घर में एक व्यक्ति के चुनाव लडने पर पूरा घर पैरो पर खड़ा हो जाता है वहाँ पूरे घर का ही चुनाव लड़ना आसान नहीं है वो भी वार्ड की राजनीति, जो चुनावी व्यवस्था में सबसे कठीन चुनाव माना जाता है !
यह कारनामा मेड़ता रोड नगर पालिका में होने जा रहा है जहाँ रामनिवास जी लटियाल जो मेड़तारोड की राजनीति के बेताज बादशाह है जिनके नेतृत्व में उनकी पत्नी व पुत्र लगातार 15 वर्ष तक सरपंच रहे ! और पुत्र RLP से जिला परिषद सदस्य ! जो लगातार 20 वर्ष से चुनावो में अजेय रहे हैं !
अब मेड़ता रोड के नगरपालिका बनने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें उन्हें खुद की काबलियत व जनता के विश्वास की बदौलत आज खुद, पत्नी, पुत्र व पुत्रवधू चुनावी मैदान में उत्तरकर इतिहास बना दिया है स्थानिय राजनीति के क्षेत्र में !
इसे कहते है राजनीति में परिवाद जातिवाद
#राजनीति #मेड़तारोड #कांग्रेस #नगरपालिकाचुनाव2026
#भाजपा #नागौर