नवादा

नवादा जुड़े रहे नवादा पेज से
जो आपके दिल को आपके गांव से connection जोड़ेगा।

Vacancy of computer operater at tekari gaya
31/08/2026

Vacancy of computer operater at tekari gaya

नवादा के सांसद Vivek Thakur  जी बिहार लोक भवन में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री सय्यद अता हसनैन जी (सेवानिवृत्त)...
19/08/2026

नवादा के सांसद Vivek Thakur जी बिहार लोक भवन में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री सय्यद अता हसनैन जी (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। साथ हीं उन्हें नवादा में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई शुरू करने को लेकर पिछले दो सालों में हुए घटनाक्रम से भी अवगत कराया।

वर्तमान में नवादा जिला के किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होती है। यहां के छात्र-छात्राओं को पीजी की पढ़ाई के लिए आज भी मगध विश्वविद्यालय, गया जाना-आना पड़ता है। जिससे उन्हें विशेषकर लड़कियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महामहिम से नवादा जिला स्थित के. एल. एस. कॉलेज नवादा, टी. एस. कॉलेज हिसुआ तथा एस. एन. सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज में अविलंब स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया।

महामहिम राज्यपाल महोदय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए नवादा में अविलंब स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है।

लखीसराय के अशोकधाम में दर्दनाक हादसाबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के सोमवार के अवसर पर सोमवार स...
17/08/2026

लखीसराय के अशोकधाम में दर्दनाक हादसा

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के सोमवार के अवसर पर सोमवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि सावन सोमवार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अशोकधाम पहुंचे थे। सुबह दो ट्रेनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। इसी दौरान बैरिकेडिंग टूटने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गिरकर भीड़ की चपेट में आ गए।

शुरुआती जानकारी में बिजली के पोल या तार गिरने और करंट की आशंका के कारण अचानक भगदड़ मचने की बात भी सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। 🙏

16/08/2026

झारखंड रहे चाहे बिहार सब जगह यही हाल है जी

बिहारशरीफ मे होगा मेमू शेड का निर्माण
16/08/2026

बिहारशरीफ मे होगा मेमू शेड का निर्माण

❤️नवादा हरिशचंद्र स्टेडियम 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳❤️  🇮🇳        #स्वतंत्रतादिवस          #देशभक्ति
15/08/2026

❤️नवादा हरिशचंद्र स्टेडियम 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳❤️

🇮🇳 #स्वतंत्रतादिवस #देशभक्ति

15/08/2026

इस स्वतंत्रता दिवस पर विचार कीजिये कि कौन अनपढ़ हैं और कौन पढ़ा लिखा?
🇮🇳🇮🇳🇮🇳


Credit :- visuals_by_sindhiya

लिट्टी चोखा 😋
14/08/2026

लिट्टी चोखा 😋

नवादा:धमौल बेलकुंडा में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत! कब्र खोद कर निकाला गया शव ,सौतेली मां एवँ पिता पर ह@या का आर...
14/08/2026

नवादा:धमौल बेलकुंडा में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत! कब्र खोद कर निकाला गया शव ,सौतेली मां एवँ पिता पर ह@या का आरोप!

मृतिका के बहन खुश्बू कुमारी सूचना पर जांच जुटी पुलिस,

युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई, पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है मामले में उच्च स्तरीय जांच जारी।

नवादा के सांसद Vivek Thakur  जी संसद भवन में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से शिष्टाचार...
13/08/2026

नवादा के सांसद Vivek Thakur जी संसद भवन में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई और हमेशा की तरह उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन का दायित्व इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) को सौंपने का आग्रह किया। इस पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभाग को इसकी संभावनाओं पर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।

यह चीनी मिल नवादा लोकसभा सहित पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Address

Nawada
Nawada
805110

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नवादा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share