19/06/2017
निदेशानुसार महात्मा गाँधी नरेगा के सभी कर्मीयों यथा कार्यपालक अभियन्ता ,सहायक अभियन्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियन्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक के स्थानान्तरण का Online आवेदन भरने हेतु निम्न दिशानिर्देश हैं
I. उपर्युक्त सभी कर्मियों को ऑनलाइन Application की एंट्री किया जाना अनिवार्य है |
II. सभी कर्मियों को Employee Details, Present Posting details, Last three Posting Details ,Upload Photo and Signature, Posting Request, Finalize Application form अनिवार्य रूप से भरना है | , Qualification Details, Training Undergone, Honour / Punishment को भरना OPTIONAL है |
III. Last Three Posting Details के सन्दर्भ में कहना है की अगर कर्मी प्रारंभ से आज तक एक ही जिला में पदस्थापित रहा है तो End date में वह online आवेदन के तिथि को अंकित करेगा |
IV. लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक के लिए Posting Request वाले Option में जाने पर Do you want District Transfer Yes/No का Option प्रदान किया गया है | जो Accountant ,PTA , PRS Transfer चाहते हैं वे Yes का चयन कर जिला का चयन( District 1, District 2, District 3) Drop Down Box से Select करेंगे तथा अपना Comment अनिवार्य रूप से डालेंगे | जो Transfer नहीं चाहते वे No Select कर अपना comment अनिवार्य रूप से डालेंगे |
V. कार्यपालक अभियन्ता ,सहायक अभियन्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियन्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए Posting Request में जायेंगे तथा अनिवार्य रूप से जिला ( District 1, District 2, District 3) का चयन Drop down box से करते हुए अपना Comment डालेंगे |
सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला के MGREGA MIS Officer से अनुरोध है कि इस पोस्ट को अपने मनरेगा के कर्मियों को forward करने की कृपा करेंगे |