Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh

Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh This is official page of the Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh.

बारिश का मौसम, सावधानी का संदेश! जहाँ पानी जमा, वहाँ मच्छरों का डेरा! जमा पानी हटाएँ, मच्छरों को भगाएँ और परिवार को बीमा...
11/08/2026

बारिश का मौसम, सावधानी का संदेश!
जहाँ पानी जमा, वहाँ मच्छरों का डेरा!
जमा पानी हटाएँ, मच्छरों को भगाएँ और परिवार को बीमारियों से बचाएँ। #मलेरिया_मुक्त_छत्तीसगढ़

सही जानकारी • स्वच्छ आदतें • बेहतर स्वास्थ्यआइए, माहवारी से जुड़े संकोच को दूर कर स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी समाज बनाएं।   ...
10/08/2026

सही जानकारी • स्वच्छ आदतें • बेहतर स्वास्थ्य
आइए, माहवारी से जुड़े संकोच को दूर कर स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी समाज बनाएं।

बारिश का मौसम है, सावधानी जरूरी है!डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनप सकता है।इसलिए हर सप्ताह अपने घर और आसपास ...
10/08/2026

बारिश का मौसम है, सावधानी जरूरी है!
डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनप सकता है।
इसलिए हर सप्ताह अपने घर और आसपास जमा पानी जरूर हटाएं।
डेंगू के खिलाफ लड़ाई, हर घर से शुरू होगी!
मच्छर नहीं पनपेगा, तो डेंगू भी नहीं फैलेगा!

स्वास्थ्य सेवा अब घर की चौखट तक!विश्व आदिवासी दिवस पर शुरू हुआ Pro Balrampur यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान पीवीटीजी ...
10/08/2026

स्वास्थ्य सेवा अब घर की चौखट तक!
विश्व आदिवासी दिवस पर शुरू हुआ Pro Balrampur यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान पीवीटीजी एवं पंडो परिवारों तक पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित कर रहा है।
हर परिवार तक स्वास्थ्य सुविधा, हर जरूरतमंद तक उपचार।

🪱 कृमि मुक्त बचपन, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य! 🌱आज की छोटी-सी पहल, बच्चों के स्वस्थ और बेहतर कल की बड़ी शुरुआत है। 💚📅 ...
10/08/2026

🪱 कृमि मुक्त बचपन, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य! 🌱

आज की छोटी-सी पहल, बच्चों के स्वस्थ और बेहतर कल की बड़ी शुरुआत है। 💚

📅 10 अगस्त 2026 | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

इस अवसर पर 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली निःशुल्क खिलाई जाएगी।

💊 कृमिनाशक दवा का सेवन कराएँ और बच्चों को स्वस्थ, पोषित एवं मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएँ।

आइए, मिलकर करें संकल्प - कृमि मुक्त बचपन, स्वस्थ भविष्य! 🇮🇳




आदि अमितान अभियान के तहत Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai-District के दूरस्थ बैगाबसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच,बीमा...
09/08/2026

आदि अमितान अभियान के तहत Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai-District के दूरस्थ बैगाबसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच,बीमारी से बचाव पर दिया जोर।
ग्राम तुमडादाह,परसाही व दल्ली बैगाबसाहट में निवासरत कुल62बैगा परिवारों को मलेरिया से बचाव केलिए मच्छरदानियों के वितरण के साथ स्वास्थ्यशिक्षा भी दिया गया।

स्वस्थ बेटियाँ,सशक्त समाजDistrict Administration, Mahasamund भोरिंग स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं के लिए स्...
09/08/2026

स्वस्थ बेटियाँ,सशक्त समाज
District Administration, Mahasamund भोरिंग स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच व स्वास्थ्य शिक्षा शिविर का आयोजन कर
छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता,पोषण व स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जानकारी प्रदान किया गया

🏥 NLEP कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग, बेहतर उपचार की ओर एक और कदम!सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ की मॉनिटरिंग टीम ...
08/08/2026

🏥 NLEP कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग, बेहतर उपचार की ओर एक और कदम!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ की मॉनिटरिंग टीम ने BMO के नेतृत्व में लैलूंगा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर NLEP कार्यक्रम की प्रगति एवं क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।

इस दौरान मितानिनों एवं ग्रामीणों से संवाद कर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी ली गई और इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया।

🤝 सशक्त मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और समय पर उपचार-कुष्ठ रोग नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

एक छोटी-सी पहल, बच्चे के बेहतर भविष्य की ओर बड़ा कदम!कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर पोषण, शारीरिक विकास और सीखने की क्षमता...
08/08/2026

एक छोटी-सी पहल, बच्चे के बेहतर भविष्य की ओर बड़ा कदम!
कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर पोषण, शारीरिक विकास और सीखने की क्षमता में सहायक है।
इस 10 अगस्त को हर बच्चे को कृमि-मुक्त बनाने का संकल्प लें।
#राष्ट्रीयकृमिमुक्तिदिवस #कृमिमुक्तबचपन

🤰 सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव! 💙गर्भवती माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव के लिए हर माह 9 और...
08/08/2026

🤰 सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव! 💙

गर्भवती माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव के लिए हर माह 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है।

👩‍⚕️ विशेषज्ञों की निगरानी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराएं और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सलाह, देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

🌸 मां स्वस्थ, तो शिशु स्वस्थ!
सुरक्षित मातृत्व के लिए समय पर जांच और उचित देखभाल बेहद जरूरी है।

Address

Health Building, Sector 19
Naya Raipur
492015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh:

Shortcuts

Share