07/01/2026
दिनांक 06 जनवरी, 2026 को मुख्य सचिव महोदय, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य शासन के सदस्य विभागों एवं जनगणना निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए। श्री कार्तिकेया गोयल, निदेशक महोदय द्वारा जनगणना 2027 के लिए जनगणना प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रशिक्षण, बजट एवं कार्य योजना, जनगणना के लिए अभी तक की गई कार्यवाही आदि के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्य सचिव महोदय के द्वारा समिति के समस्त सदस्य विभागों को यह निर्देश दिया गया कि जनगणना का कार्य एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना होता है, अतः छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभाग जनगणना निदेशालय के साथ समन्वय कर यह कार्य संपादित करें, ताकि राज्य में जनगणना 2027 का कार्य सुचारु रूप से संपादित हो सके।