Sdpi Delhi State

Sdpi Delhi State Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sdpi Delhi State, Political organisation, New Delhi.

प्रेस विज्ञप्ति नई दिल्ली।अब्दुल मुईद हाशमी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, Social Democratic Party of India (SDPI) ने महान क्रां...
26/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति
नई दिल्ली।
अब्दुल मुईद हाशमी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, Social Democratic Party of India (SDPI) ने महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर सेनानी थे, जिन्होंने अपने साहस, रणनीति और अदम्य आत्मविश्वास से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी।
हाशमी ने अपने बयान में कहा कि आजाद ने किशोरावस्था में ही देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुन लिया था। असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी के समय जब उनसे उनका नाम पूछा गया, तो उन्होंने गर्व से कहा — “मेरा नाम आजाद है, पिता का नाम स्वतंत्रता और पता जेलखाना।” यह घटना उनके व्यक्तित्व की दृढ़ता और देशभक्ति का परिचायक है।
उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर आजाद Hindustan Socialist Republican Association (HSRA) के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने युवाओं को संगठित कर क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का साहस पैदा किया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और संगठन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अब्दुल मुईद हाशमी ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (वर्तमान आजाद पार्क) में जब वे अंग्रेज़ों से घिर गए, तब उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना और अपने संकल्प को निभाया कि वे कभी भी जीवित पकड़े नहीं जाएंगे। यह बलिदान भारतीय इतिहास की अमिट गाथा है।
उन्होंने कहा कि आज जब देश सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब चंद्रशेखर आजाद के विचार और संघर्ष की भावना हमें लोकतंत्र, संविधान और समानता की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय, भेदभाव और शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज़ बुलंद करें।
हाशमी ने अंत में कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को स्वतंत्रता, साहस और आत्मसम्मान की राह दिखाता रहेगा


जारी कर्ता:

मीडिया प्रभारी
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)
नई दिल्ली

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मुईद हाशमी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अ...
11/02/2026

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मुईद हाशमी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पुण्यतिथि पर उन्हें खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें संवैधानिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की गंभीरता को समझने की सीख देता है।
हाशमी ने कहा कि फखरुद्दीन अली अहमद ऐसे दौर में राष्ट्रपति रहे जब देश ने राजनीतिक उथल-पुथल और आपातकाल जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का सामना किया। इतिहास के उन पलों ने हमें यह सिखाया कि संविधान की शक्ति और जनता की आवाज़ लोकतंत्र की असली नींव है। आज आवश्यकता है कि हम उस दौर से सबक लेते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक जवाबदेह और मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब असहमति की आवाज़ों को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों को नजरअंदाज करने की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब फखरुद्दीन अली अहमद की पुण्यतिथि हमें लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर देती है।
अब्दुल मुईद हाशमी ने जोर देकर कहा कि देश की एकता, विविधता और संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को बचाए रखना हर नागरिक और हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में लोकतंत्र की मजबूती, अल्पसंख्यकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों की हिफाज़त के लिए संगठित होकर आवाज़ बुलंद करें।
जारीकर्ता:
मीडिया सेल
SDPI दिल्ली प्रदेश

Happy Republic DaySDPI Delhi proudly celebrates Republic Day. We reaffirm our commitment to the values of the Indian Con...
25/01/2026

Happy Republic Day

SDPI Delhi proudly celebrates Republic Day. We reaffirm our commitment to the values of the Indian Constitution. Standing for justice, liberty, equality, and fraternity. Together, let us build a strong and inclusive India.

17/01/2026

Social Democratic Party of India [SDPI] Manglore (KARNATAKA) Hosts National Representative Council [NRC] - 2026

Standing Firm for,
Justice • Equality • Democratic Values

A defining platform to Elect National Leadership.



We Oppose Unemployment Crisis,Slogans Don’t Create Jobs.
17/01/2026

We Oppose Unemployment Crisis,
Slogans Don’t Create Jobs.


Address

New Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sdpi Delhi State posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share