International Jat Parliament

International Jat Parliament Connecting Society Beyond Borders | Founder President - Ramavatar Palsaniya | National President - Manu Choudhary 'Dantal'
(10)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का आज तेजा दशमी पर राजस्थान पत्रिका के नेशनल एडिशन में प्रकाशित लेख।
21/09/2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का आज तेजा दशमी पर राजस्थान पत्रिका के नेशनल एडिशन में प्रकाशित लेख।

07/09/2026

अपनों के लिए कितनी भी मेहनत करनी पड़े, कितना भी संघर्ष करना पड़े—हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो अपने प्राणों की बाज़ी लगाने से भी नहीं हिचकेंगे।

क्योंकि अपनों का साथ, समाज का मान-सम्मान और स्वाभिमान हमारे लिए सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। समाज की आन, बान और शान के लिए यह जीवन भी कुर्बान है।

डॉ. रामावतार पलसानिया
(संस्थापक अध्यक्ष-अंतरराष्ट्रीय जाट संसद)

05/09/2026

'संकल्प महासम्मेलन' भोपाल (मध्य प्रदेश) में मध्य प्रदेश सरकार को जाट समाज एवं सभी तेजा भक्तों की तरफ से मनु चौधरी 'दाँतल' (राष्ट्रीय अध्यक्ष-अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) का स्पष्ट , सीधा और कड़ा संदेश ...
📣📣

04/09/2026

संघर्ष और मेहनत को पहचान मिले, तो हौसला कई गुना बढ़ जाता है…..❤️ किसी भी सामाजिक बदलाव की नींव निस्वार्थ मेहनत, निरंतर संघर्ष और समर्पण से रखी जाती है। और जब किसी व्यक्ति की वर्षों की मेहनत समाज के सामने एक मिसाल बनकर उभरती है, तो उस मेहनत को दिल खोलकर मान, सम्मान और उत्साहवर्धन मिलना ही चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भाई ईश्वरलाल जाट ने मध्यप्रदेश में जाट समाज की सामाजिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने की दिशा में जिस समर्पण और कर्मठता के साथ काम किया है, वह निश्चित रूप से एक नए अध्याय की शुरुआत है।

भोपाल का ‘संकल्प महासम्मेलन’ जिस भव्यता और ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ, उसके पीछे भाई ईश्वरलाल जाट सहित अनगिनत साथियों की दिन-रात की मेहनत, दौड़-धूप और समाज के प्रति समर्पण छिपा है। मंच पर दिखाई देने वाली सफलता के पीछे पर्दे के पीछे किए गए संघर्ष को वही समझ सकता है, जिसने उसे जिया हो।

ईश्वर भाई, आपकी मेहनत सिर्फ एक कार्यक्रम की सफलता नहीं है—यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। आपने यह साबित किया है कि जब नीयत साफ हो, उद्देश्य समाजहित का हो और कदम निरंतर आगे बढ़ते रहें, तो असंभव लगने वाले संकल्प भी इतिहास बन जाते हैं। आज जरूरत है कि हम ऐसे मेहनती और समर्पित नौजवानों के हौसले को सम्मान दें, उनकी मेहनत को पहचान दें और उनके कंधे पर हाथ रखकर कहें—“हम आपके साथ हैं।”

क्योंकि जब समाज अपने संघर्ष करने वाले साथियों की पीठ थपथपाता है, तो एक ईश्वरलाल नहीं, बल्कि सैकड़ों नए ईश्वरलाल समाज के लिए तैयार होते हैं। भाई ईश्वरलाल जी भोपाल की ऐतिहासिक सफलता आपकी मेहनत का प्रमाण है। आपका संघर्ष, आपका समर्पण और समाज के प्रति आपकी निष्ठा को दिल से सलाम। वीर तेजाजी महाराज की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।

मेहनत को मान मिले, संघर्ष को सम्मान मिले—तभी समाज में नेतृत्व की नई पौध तैयार होगी।

डॉ. रामावतार पलसानिया
(संस्थापक अध्यक्ष-अंतरराष्ट्रीय जाट संसद)

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित ‘संकल्प महासम्मेलन भोपाल’ के ऐतिहासिक आयोजन की तस्वीरें आप से साझा कर रहे हैं।
03/09/2026

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित ‘संकल्प महासम्मेलन भोपाल’ के ऐतिहासिक आयोजन की तस्वीरें आप से साझा कर रहे हैं।

02/09/2026

आभार जाट समाज मध्यप्रदेश ❤️
हमारे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है कि वीर तेजाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने की हमारी महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है। यह सिर्फ एक मांग की जीत नहीं है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संस्कृति, सत्य, शौर्य, त्याग और वचनबद्धता से जोड़ने की जीत है। वीर तेजाजी महाराज किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सत्य, साहस, त्याग और वचन के महान प्रतीक हैं। उनका इतिहास जब हमारे बच्चों की किताबों में पहुंचेगा, तो आने वाली पीढ़ियां केवल इतिहास पढ़ेंगी नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा भी लेंगी।

दूसरी मांग पर भी मिला सकारात्मक आश्वासन——
तेजा दशमी पर शासकीय अवकाश की दूसरी महत्वपूर्ण मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने पूर्ण रूप से आश्वस्त किया है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। सामाजिक लोगों का दायित्व है कि सरकार की सकारात्मक पहल और दिए गए आश्वासन का सम्मान करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएं।

लेकिन साथ ही हमारा संकल्प भी उतना ही स्पष्ट है—

यदि भविष्य में सरकार अपने आश्वासन के अनुरूप तेजा दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित नहीं करती है, तो वर्ष 2027 में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और शहर-शहर जाकर समाज को संगठित किया जाएगा और तेजा दशमी पर एक बड़ा, लोकतांत्रिक एवं निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। हम संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
हम अपनी बात सम्मान से रखते हैं और अपने संकल्प को पूरा करके दम लेते हैं।

भोपाल से जो आवाज उठी है, वह केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी। यह आवाज गांव-गांव जाएगी। यह संकल्प जन-जन तक पहुंचेगा। यह इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगा।

डॉ. रामावतार पलसानिया
(संस्थापक अध्यक्ष-अंतरराष्ट्रीय जाट संसद)

01/09/2026

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित ‘संकल्प महासम्मेलन भोपाल’

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Jat Parliament posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to International Jat Parliament:

Shortcuts

Share

Category