Nirsa Prakhand Congress

Nirsa Prakhand Congress Official page of "Nirsa Prakhand Congress"

यदि उद्देश्य साफ रहे तो हर जंग जीती जा सकती है, ऐसा ही कुछ चरितार्थ होता हुआ आज सच हुआ जिके किए देश के जननायक CLP लीडर म...
18/08/2026

यदि उद्देश्य साफ रहे तो हर जंग जीती जा सकती है, ऐसा ही कुछ चरितार्थ होता हुआ आज सच हुआ जिके किए देश के जननायक CLP लीडर माननीय राहुल गांधी जी के झारखंड के छात्रों के हित में पत्र भेजना, झारखंड सरकार के बेहतर तालमेल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जिनके कुशल नेतृत्व ने आज सिद्ध किया है कि झारखंड सरकार की कमान बिल्कुल सही हाथों में है जो छात्रों के हर सुख दुख में उनके भावनाओं के साथ खड़ी रही, इस आंदोलन को RSS एवं भाजपाइयों द्वारा हाइजैक करने की कोशिश भी नाकाम रही, आज इंडिया गठवन्धन सरकार ने बता दिया।
आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक सभी नियुक्तियों में हुई छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निरसा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहणनिरसा, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निरसा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
निरसा, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से निरसा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सकलदेव प्रसाद, श्यामल भंडारी, डॉ एस के पाण्डेय, महेश दास, इम्तियाज खान, श्रीराम चौहान, छत्रबली भुइयां, सद्दाम अंसारी, मनभोला कुम्हार, सौरव दत्ता, लखपति नोनिया, देवाशीष तिवारी, महेंद्र साहनी, बैजयंती मरांडी, बाबलू बाउरी, शिवेंद्र सिंह, रहमान अंसारी एवं इस्लाम शेख, साजिद अंसारी, समा, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। हमें संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना के साथ किया गया।

जारीकर्ता:
निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी
निरसा, धनबाद (झारखंड)
जय हिंद! 🇮🇳
#निरसा #स्वतंत्रतादिवस #वायरल K.C. Venugopal Santosh Singh Nirsa Prakhand Congress Nirsa Ki Hakikat Anup Singh Dhanbad District Congress निरसा की समस्याएं Keshav Mahto Kamlesh Nirsa Thana निरसा जनता का आवाज धनबाद जिला सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी Chirkunda KI Halchal Nirsa Dhanbad Ranchi संतोष राय समर्थक Rakesh Kiran Mahato Anupama Singh Adv Rakesh Tiwari Jharkhand Congress Page Indian National Congress

बैठक प्रतिवेदनअंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघदिनांक 08 अगस्त 2026 को श्री रामसागर ठाकुर जिके आवास पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाध...
09/08/2026

बैठक प्रतिवेदन

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ

दिनांक 08 अगस्त 2026 को श्री रामसागर ठाकुर जिके आवास पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के प्रभारी तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मानवाधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता एवं सजगता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही संगठन की वर्तमान कार्यप्रणाली को और मजबूत करने, टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में संगठन की टीम को किस प्रकार और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाए, इस विषय पर भी विशेष चर्चा हुई।

बैठक में संगठन के विस्तार तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ
Dhanbad

पार्ट 2:निरसा विधानसभा का इतिहास एवं संदर्भ काल:1952: निरसा विधानसभा क्षेत्र का गठन।1952: बिहार विधानसभा के पहले आम चुना...
06/08/2026

पार्ट 2:
निरसा विधानसभा का इतिहास एवं संदर्भ काल:

1952: निरसा विधानसभा क्षेत्र का गठन।
1952: बिहार विधानसभा के पहले आम चुनाव में निरसा विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। उस समय यह द्वि-सदस्यीय हुआ करता था, जिसमें एक सामान्य और एक आरक्षित प्रतिनिधि चुना जाता था।

1957: निरसा अलग विधानसभा क्षेत्र के रूप में बना रहा। इस चुनाव में राम नारायण शर्मा और लक्ष्मी नारायण मांझी निर्वाचित हुए।

1962: द्वि-सदस्यीय व्यवस्था समाप्त हुई और निरसा एकल सदस्यीय विधानसभा क्षेत्र बन गया।

1969–2000: निरसा विधानसभा क्षेत्र बना रहा और समय-समय पर इसकी सीमाओं में कुछ परिवर्तन हुए।

2008 के परिसीमन के बाद वर्तमान निरसा विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 39) का स्वरूप निर्धारित हुआ।

फ्लैशबैक:
चुनाव वर्ष विधायक पार्टी
1952 राम नारायण शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
1957 राम नारायण शर्मा, (सामान्य सीट) कांग्रेस (INC)
एवं लक्ष्मी नारायण मांझी, (दूसरी सीट SC ST)
1962 लक्ष्मी नारायण मांझी,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
1967 - 1968 तक: राम नारायण शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

ᱫᱤᱥᱚᱢ ᱜᱩᱨᱩ (दिशोम गुरु) शिबू सोरेन जी रेयाक् पायला पुण्यतिथि रेजोहार आर गहिर श्रद्धांजलि।डॉ. संतोष कुमार रायअध्यक्षनिरसा...
04/08/2026

ᱫᱤᱥᱚᱢ ᱜᱩᱨᱩ (दिशोम गुरु) शिबू सोरेन जी रेयाक् पायला पुण्यतिथि रे
जोहार आर गहिर श्रद्धांजलि।

डॉ. संतोष कुमार राय
अध्यक्ष
निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी

02/08/2026
निरसा: आज दिनांक 26/07/2026 को निरसा, जोराडीह ग्राम में दो दिवसीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, डॉ. संतोष क...
26/07/2026

निरसा: आज दिनांक 26/07/2026 को निरसा, जोराडीह ग्राम में दो दिवसीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, डॉ. संतोष कुमार राय ने विजेता एवं उपविजेता टीम को किया सम्मानित

निरसा विधानसभा अंतर्गत सोनबाद पंचायत के जोराडीह मैदान में दुर्गा मंदिर जोराडीह क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में निरसा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 15 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला गोपालगंज क्लब एवं आरआर-11 गुलियाडीह (केलियासोल) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोपालगंज क्लब ने 51 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि आरआर-11 गुलियाडीह (केलियासोल) उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता टीम को ₹3,100 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹2,100 एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार राय ने सभी युवा खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने और अपने खेल के माध्यम से क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है तथा भविष्य में खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
#फेसबुक #ट्रेंड
Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan Indian National Congress - Delhi Santosh Singh News Nirsa Dhanbad NIRSA की आवाज Rahul Gandhi Indian National Congress Pandra, Nirsha Chirkunda (Kumardhubi) ViralBlog.com

जनहित में दृढ़ संकल्पित है:  #फेसबुक  #फेसबुकपेज  ゚viralシ  #निरसा
26/07/2026

जनहित में दृढ़ संकल्पित है:

#फेसबुक #फेसबुकपेज ゚viralシ #निरसा

हरियाजाम निरसा : मासिवाडी: जय जगरनाथ #ट्रेंड  #फेसबुक
26/07/2026

हरियाजाम निरसा : मासिवाडी: जय जगरनाथ
#ट्रेंड #फेसबुक

Address

Nirsa
828205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirsa Prakhand Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share