Vivek Srivastava Vikku

Vivek Srivastava Vikku Health Adviser- VIOM Healthcare

General secretory -Navratan Foundations

Founder General Secretory-

तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के एक बेहद लोकप्रिय और ईमानदार आईएएस (IAS) अधिकारी हैं. वे अप...
12/08/2026

तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के एक बेहद लोकप्रिय और ईमानदार आईएएस (IAS) अधिकारी हैं. वे अपनी बेहद सख्त कार्यशैली, नियमों के कड़े पालन और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं. उनके कड़क अंदाज के कारण जनता उन्हें "सिंघम आईएएस" भी बुलाती है.हाल ही में महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर के रूप में उनके द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के कारण वे एक बार फिर भारी चर्चा में हैं।

Tukaram Mundhe

पद्मश्री डॉ. आर श्रीधर जोकि प्रसिद्ध रेडियो प्रसारक हैं, मीडिया प्रोफेशनल एवं शिक्षाविद् जिन्हें भारत में कम्युनिटी रेडि...
09/08/2026

पद्मश्री डॉ. आर श्रीधर जोकि प्रसिद्ध रेडियो प्रसारक हैं, मीडिया प्रोफेशनल एवं शिक्षाविद् जिन्हें भारत में कम्युनिटी रेडियो का जनक माना जाता है, यशोदा मेडिसिटी में आपका स्वागत सम्मान कर उनके साथ मंच साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,आपके साथ बिताया पूरा दिन मेरे लिए यादगार हो गया ।

मौका था यशोदा मेडिसिटी में “स्वास्थ्य शिक्षा के लिए कम्युनिटी रेडियो के उपयोग में CBWAI ( सी जी एच एस बेनिफिशरी वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया)CGHS BENEFICIARY WELFARE ASSOCIATION OF INDIA) की भूमिका” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन,इस कार्यशाला में सामुदायिक मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

डॉ. श्रीधर ने जनसंचार के जमीनी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करके जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदायों को अधिक सशक्त एवं सक्षम बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 15 कम्युनिटी रेडियो अधिकारी भी शामिल थे। कार्यक्रम में संवाद एवं संचार रणनीतियों तथा स्वास्थ्य शिक्षा में समुदाय-आधारित रेडियो पहलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक एवं परस्पर संवादात्मक चर्चा हुई।

यशोदा मेडिसिटी द्वारा 31 जुलाई 2026 को द अशोक फाउंडेशन (TAF) और युवराज सिंह फाउंडेशन (YouWeCan) के सहयोग से ऑर्डनेंस फैक...
03/08/2026

यशोदा मेडिसिटी द्वारा 31 जुलाई 2026 को द अशोक फाउंडेशन (TAF) और युवराज सिंह फाउंडेशन (YouWeCan) के सहयोग से ऑर्डनेंस फैक्ट्री, मुरादनगर में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया।

शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

इस सफल आयोजन के लिए हम यंत्र वूमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मुरादनगर शाखा की अध्यक्षा एवं पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
युवराज सिंह फाउंडेशन की समर्पित चिकित्सा टीम का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ प्रत्येक प्रतिभागी को गुणवत्तापूर्ण कैंसर जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान कर इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है—जागरूकता, समय पर जांच और शीघ्र पहचान।
आइए, मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक और कैंसर-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। 🎗️
The Ashok Foundation
YouWeCan
Yuvraj Singh

30/07/2026

सुहाना सफर

कैंसर जागरूकता और कैंसर से जंग की मुहिम में द अशोक फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
26/07/2026

कैंसर जागरूकता और कैंसर से जंग की मुहिम में द अशोक फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

खेती है इनका मुख्य व्यवसाय, न खुद का घर न गाड़ी, उम्र 32 सालआपको भाजपा में एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में जाना ज...
26/07/2026

खेती है इनका मुख्य व्यवसाय, न खुद का घर न गाड़ी, उम्र 32 साल

आपको भाजपा में एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया है,
आपने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर पर बूथ अध्यक्ष और मंडल महामंत्री के रूप में की।
आप भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं,
आप दो बार भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे और उम्मीदवारी की घोषणा से ठीक पहले तक वह 'नरेंद्र भारती मंडल' के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे।

विधायक प्रत्याशी सीधे ऐसे भी हो सकते हैं?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा

प्रचंड जीत की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं आपको
Neeraj Kumar Sinha
Nitin Nabin
Samrat Choudhary
Sanjay Mayukh

लखीमपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रहना हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्र...
19/07/2026

लखीमपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रहना हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक बड़े भाई आदरणीय श्री योगेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा एवं संस्था संरक्षिका डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मंजुला बरतरिया ने की। अतिथियों के स्वागत उपरांत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष पाँच-पाँच मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही अनेक मेधावी कायस्थ विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
भतीजी आन्या को भी 10वीं में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया।

सम्मान के क्रम में पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव, स्पर्श सिन्हा, सुनील बरतरिया, मनोज श्रीवास्तव एवं वैभव आदि पत्रकारों को भी उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज सक्सेना रहे, जबकि शिक्षिका डॉ. नमिता श्रीवास्तव एवं युवा संभाग संरक्षक शौर्य सक्सेना ने अपनी प्रभावशाली और सजीव संयुक्त मंच संचालन शैली से पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना, राजीव रत्न खरे, ज्ञानेंद्र सक्सेना, डॉ. अखिलेश खरे', मीना पांडिया, महासभा के महामंत्री सौरभ सिन्हा, आशीष प्रताप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, महिला संयोजिका सुमन श्रीवास्तव, अनीता निगम, राकेश श्रीवास्तव, सरज श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव ,कुलदीप समर सहित सैकड़ों कायस्थ समाज के गणमान्य सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Yogesh Verma
Era Srivastav
अनिल कुमार श्रीवास्तव
Lakhimpur Sandesh
DrManjula Bartaria
Dev Srivastava

15/07/2026

गंगा एक्सप्रेस वे से नोएडा से लखीमपुर का सफर तो सफल, सुखद और नए अनुभव के साथ हुआ, दूरी लगभग पुराने वाले रास्ते के बारबर ही, समय कम कुल 5:30 घंटे, टोल 200 रुपए ज्यादा, वार्षिक पास की सुविधा नहीं है,

लेकिन लखीमपुर से नोएडा वापसी पर हापुड़ से पहले सरकारी दावों / सुविधाओं की पोल खुल गई, हेल्प लाइन नंबर 14449 पर कोई फोन नहीं उठाता, 24X 7 पुलिस पेट्रोलिंग नदारद,
जबकि टोल पूरा वसूला जा रहा है, उसके बावजूद ये व्यवस्था,
सरकार को न जाने क्या जल्दी रहती है बिना व्यवस्थाओं के ऐसे एक्सप्रेस वे शुरू करने की, उद्घाटन की जल्दी

खैर धन्यवाद उन युवा साथियों का शाम के वक्त फौज की तैयारी हेतु दौड़ लगा रहे था, उनका सहयोग प्राप्त हुआ।

Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority कृपया संज्ञान लें।

Brajesh Pathak
MYogiAdityanath
Government of UP
Pankaj Singh
Pankaj Chaudhary
BJP Uttar Pradesh

नवभारत टाइम्स के "एकदा" स्तंभ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी से जुड़ा प्रेरक प्रसंग आपके अवलोकनार्थ!...
09/07/2026

नवभारत टाइम्स के "एकदा" स्तंभ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी से जुड़ा प्रेरक प्रसंग आपके अवलोकनार्थ! 🙏

Address

Ace
Noida
201306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivek Srivastava Vikku posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vivek Srivastava Vikku:

Shortcuts

Share

Category