Kayastha Sabha Gautam Buddha Nagar

Kayastha Sabha Gautam Buddha Nagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kayastha Sabha Gautam Buddha Nagar, Noida.

कायस्थ सभा के चुनाव संपन्न आर एन श्रीवास्तव अध्यक्ष और विक्रम श्रीवास्तव महासचिव चुने गए कायस्थ सभा गौतम बुध नगर की कार्...
19/01/2025

कायस्थ सभा के चुनाव संपन्न आर एन श्रीवास्तव अध्यक्ष और विक्रम श्रीवास्तव महासचिव चुने गए

कायस्थ सभा गौतम बुध नगर की कार्यकारिणी की सभा आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को ईशान म्यूजिक कॉलेज सेक्टर 12 में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में कार्रवाई की गई। पिछली बैठक में श्री विभूति कुमार सक्सेना को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। चुनाव के संबंध में कार्रवाई करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह घोषणा की कि वर्तमान में कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर के 51 सदस्य वोट करने के लिए अधिकृत हैं। उपस्थित सदस्यों में सभी ने यह मत व्यक्त किया कि सभा का गठन हुए अभी 2 वर्ष ही हुए हैं तथा सभा के हित में यह उचित होगा कि आर एन श्रीवास्तव अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यरत कार्यकारिणी को ही पुनः कार्य करने का दायित्व दिया जाए। उपस्थित सदस्यों द्वारा विकल्प पत्र में सभी का यही मत होने के कारण चुनाव अधिकारी द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पुनः निर्वाचित घोषित किया जाता है। सभी सदस्यों ने आर एन श्रीवास्तव अध्यक्ष और श्री विक्रम श्रीवास्तव महासचिव के नेतृत्व की सराहना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर आर एन श्रीवास्तव अध्यक्ष ने नए कार्यकाल में सभा को और अधिक गतिशील बनाने की और विशेष तौर पर युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। जिन कायस्थ लोगों ने देश समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और उनको यथा योग्य सम्मानित किया जाएगा। महासचिव विक्रम श्रीवास्तव ने नई योजना बनाने के समय इन सुझावों को क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया और सभी को धन्यवाद देते हुए सभा विसर्जित हो की गई।

14/12/2024
कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर (उ प्र) द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर कालांतर आर्ट फाउंडेशन के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ...
24/11/2024

कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर (उ प्र) द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर कालांतर आर्ट फाउंडेशन के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रविष्टियां ऑनलाइन 20 नवंबर से 27 नवंबर तक भेजी जा सकती हैं।

नियमानुसार प्राप्त चित्रों का आकलन प्रतिष्ठित चित्रकारों द्वारा दो राउंड में किया जाएगा। पहले राउंड में सभी कलाकृतियों का आकलन किया जाएगा और सर्वोत्तम चुनी गई कलाकृतियों के चित्रकारों से जूम मीटिंग के आधार पर उनके पुरस्कार निर्धारित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं :-
प्रथम 5+ वर्ष से 7 वर्ष तक,
द्वितीय 7+ वर्ष से 10 वर्ष तक,
तृतीय 10+ वर्ष से 14 वर्ष तक,
चतुर्थ 14+ वर्ष से 18 वर्ष तक तथा
पंचम 18+ वर्ष से ऊपर की आयु के।

सभी श्रेणियां का पुरस्कार वितरण 15 दिसंबर 2024 को नोएडा में संपन्न होगा ।

नोएडा से बाहर के प्रतियोगि जो नोएडा आने में असमर्थ हो वे अपने कायस्थ प्रतिनिधि को भेजे सकते हैं।

विक्रम श्रीवास्तव
महासचिव
9810361195,

आर एन श्रीवास्तव
अध्यक्ष
9310034746

विशाल श्रीवास्तव
कालांतर आर्ट फाउंडेशन
7982719972

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करें :

Access Google Forms with a personal Google account or Google Workspace account (for business use).

19/11/2024

Address

Noida
201301/07/09

Telephone

+919696907863

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kayastha Sabha Gautam Buddha Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kayastha Sabha Gautam Buddha Nagar:

Share