Arun Maletha BJP

Arun Maletha BJP Social Media Sanyojak BJP Greater Noida

कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं के हृदय के प्रिय, अटूट संकल्प और समर्पण के प्रतीक, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, हमारे समाज के...
27/08/2026

कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं के हृदय के प्रिय, अटूट संकल्प और समर्पण के प्रतीक, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, हमारे समाज के गौरव आदरणीय बड़े भैया, यशस्वी ज़िला अध्यक्ष श्री Abhishek Sharma जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री राम जी की असीम कृपा आपके जीवन पथ को आलोकित करती रहे।

22/07/2026
आज ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज में आयोजित दादरी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस ...
22/07/2026

आज ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज में आयोजित दादरी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री Mohit Beniwal जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि श्रीमती महमेधा नागर जी (प्रदेश मंत्री, भाजपा), माननीय श्री तेजपाल नागर जी (विधायक, दादरी), श्री अमित चौधरी जी (जिला पंचायत अध्यक्ष) सहित सभी जिला पदाधिकारियों, संगठन के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री Abhishek Sharma जी ने की।

इस सम्मेलन में बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

“बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा।”

22/07/2026

भाजपा गौतमबुद्ध नगर जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रिय भाई Varun Dhiman जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएँ! 🎉💐

भगवान महादेव की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सफलता एवं सुख-समृद्धि के साथ निरंतर संगठन और समाज की सेवा करते रहें।

हर हर महादेव! 🚩🙏

Varun Dhiman

11/06/2026

माँ भारती के चरणों में अपना जीवन समर्पित करने वाले अमर सेनानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

आपकी राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की गाथा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आपका जीवन हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

30/05/2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सभी पत्रकार साथियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश व समाज निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता का अभूतपूर्व योगदान रहा है।

30/05/2026

जन-जन की बात, भारत के मन की बात

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे। आप सभी अवश्य जुड़ें।

🗓️ 31 मई 2026
🕰️ सुबह 11:00 बजे

17/04/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 28 मार्च 2026 को होने वाले जेवर एयरपोर्ट के ऐतिहासिक उद्घाटन कार्यक्रम क...
20/03/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 28 मार्च 2026 को होने वाले जेवर एयरपोर्ट के ऐतिहासिक उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आज ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक भारद्वाज जी, जिला मंत्री श्रीमती गीता सागर जी, श्रीमती गायत्री तिवारी जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अश्वनी गोयल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेश शर्मा जी एवं सोशल मीडिया संयोजक अरुण मलेठा के साथ साथ मंडल के सभी समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माननीय जिला अध्यक्ष श्री Abhishek Sharma जी के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

यह कार्यक्रम केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक अवसर है। हम सभी का संकल्प है कि इस जनभागीदारी को एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बनाया जाए।

Address

Greater Noida
Noida
201310

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun Maletha BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share