BJP Morni Mandal

BJP Morni Mandal भाजपा मंडल मोरनी हिल्स

आज भाजपा मंडल मोरनी हिल्स में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण ह...
10/06/2026

आज भाजपा मंडल मोरनी हिल्स में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मासिक बैठक, हवन एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी, मंडल प्रभारी युवराज कौशिक जी एवं संजीव कौशल जी उपस्थित रहे। विधायक शक्ति रानी शर्मा जी ने मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा जी के नेतृत्व में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत हवन किया गया तथा लड्डू बांटकर मोदी जी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।

गौरव शर्मा
सोशल मीडिया सह प्रमुख, भाजपा पंचकूला

🚩 जय भाजपा – तय भाजपा 🚩

08/06/2026

आज हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में आयोजित Commonwealth Parliamentary Association (CPA) India Region Zone-II के तीन दिवसीय सम्मेलन के गरिमामयी उद्घाटन समारोह में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा जी शामिल रही।

सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा जी तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जी सहित विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित प्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#लोकभवन #चंडीगढ़

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने प...
07/06/2026

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर "विकास, विश्वास एवं जनकल्याण" विषय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मोरनी मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा जी ने भी अपने सभी साथियों के साथ बैठक में सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के 12 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जय भाजपा • विजय भाजपा

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌷भारतीय जनता पार्टी रायपुर रानी मंडल के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख शुभम सैनी जी को जिला पंचक...
06/06/2026

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌷

भारतीय जनता पार्टी रायपुर रानी मंडल के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख शुभम सैनी जी को जिला पंचकूला सोशल मीडिया सह-प्रमुख नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

शुभम सैनी जी एक कर्मठ, ईमानदार, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं अनुभव से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मोरनी हिल्स मंडल भाजपा परिवार की ओर से आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

जय भाजपा • विजय भाजपा
वंदे मातरम् 🇮🇳शुभम सैनी जी को इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹💐

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌷भारतीय जनता पार्टी मोरनी हिल्स मंडल के सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री गौरव शर्...
06/06/2026

🌷 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌷

भारतीय जनता पार्टी मोरनी हिल्स मंडल के सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री गौरव शर्मा जी को भाजपा जिला पंचकूला सोशल मीडिया सह-प्रमुख नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

गौरव शर्मा जी ने सदैव पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी ईमानदारी, मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए योग्य बनाता है।

इस अवसर पर गौरव शर्मा जी ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा जी, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल जी, जिला प्रभारी रवि बतान जी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चंदा शर्मा जी तथा मोरनी मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

भाजपा परिवार को विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं सक्रियता से सोशल मीडिया के क्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

🚩 जय भाजपा! जय भाजपा! 🚩

भारतीय जनता पार्टी मोरनी मंडल के कर्मठ, ईमानदार एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिवम तोमर जी को भाजपा मोरनी मंडल सोशल मीडिया प्रमु...
06/06/2026

भारतीय जनता पार्टी मोरनी मंडल के कर्मठ, ईमानदार एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिवम तोमर जी को भाजपा मोरनी मंडल सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह नियुक्ति आपके संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर आदरणीय कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा जी,जिला अध्यक्ष अजय मित्तल जी, सोशल मीडिया प्रमुख चंदा शर्मा जी,प्रभारी रवि बतान जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। साथ ही मोरनी मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा जी की ओर से शिवम तोमर जी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐

— गौरव शर्मा
सोशल मीडिया हेड, भाजपा पंचकूला

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 🌿माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरि...
05/06/2026

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 🌿

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित होकर भाजपा मोरनी मंडल की टीम के साथ मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा जी ने पौधारोपण किया तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दीपा शर्मा जी ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

🌱 एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति के प्रति सम्मान, माँ के प्रति समर्पण। 🌱

दीपा शर्मा
मंडल अध्यक्ष, मोरनी हिल्स
भारतीय जनता पार्टी
Gaurav Sharma social media Head

#विश्व_पर्यावरण_दिवस .

हरियाणा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का मोरनी आगमन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति उनक...
03/06/2026

हरियाणा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का मोरनी आगमन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मोरनी बेहलो पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए बीज वितरण भी किया, जो हरियाणा को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर कालका की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी की सक्रिय उपस्थिति ने क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाया। विधायक शक्ति रानी शर्मा जी लगातार कालका विधानसभा क्षेत्र, विशेषकर मोरनी क्षेत्र की जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मोरनी मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा शर्मा जी ने भी स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और जनभावनाओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व, विधायक शक्ति रानी शर्मा जी के सतत प्रयासों तथा भाजपा संगठन की जनसेवा भावना के कारण मोरनी क्षेत्र विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।



— गौरव शर्मा
सोशल मीडिया हेड, भाजपा मोरनी हिल्स

🚩 महत्वपूर्ण सूचना – मोरनी क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के लिए 🚩हरियाणा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सि...
02/06/2026

🚩 महत्वपूर्ण सूचना – मोरनी क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के लिए 🚩

हरियाणा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी दिनांक 03 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे मोरनी हिल्स स्थित बेहलो पॉलिटेक्निक कॉलेज में पधार रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने तथा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान हेतु उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कालका की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

मोरनी मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा जी एवं विधायक शक्ति रानी शर्मा जी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

📍 स्थान: बेहलो पॉलिटेक्निक कॉलेज, मोरनी हिल्स 🗓️ दिनांक: 03 जून 2026 ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे

जय भाजपा! जय हरियाणा!

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में माननीय कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री...
01/06/2026

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में माननीय कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल जी के नेतृत्व में "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को लेकर मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मोरनी हिल्स मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा जी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मोदी जी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सच में — 12 साल बेमिसाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नाम।

- गौरव शर्मा
सोशल मीडिया हेड

Address

Morni Hills
Panchkula
134205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Morni Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share