10/08/2026
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे PWD Rest House, सच में ब्लॉक स्तरीय लाभार्थी संवाद, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सच, फिंडरू, मिंधल, कुमार, सहाली, सेचू, शून, रेई, पुरथी एवं शोर पंचायतों के लाभार्थी परिवारों तथा आम जनता को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, विभागीय कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही एनसीडी (उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह) की निःशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉ. आकाश (चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी सेचूनाला), श्री अमर नाथ (फार्मेसी अधिकारी), श्रीमती चंद्रकांता (एफएचएस), श्रीमती सुषमा कुमारी (एफएचडब्ल्यू), श्रीमती लता (सीएचओ, रेई), कुमारी सुमन डोलमा (सीएचओ, सहाली), श्रीमती रीता कुमारी (बीपीएम) तथा संबंधित पंचायतों की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी सभी संबंधित पंचायतों के लाभार्थी परिवारों एवं आम नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
— जारीकर्ता —
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, पांगी
सिविल अस्पताल किलाड़, जिला चंबा (हि.प्र.)