गाँव कुराना

  • Home
  • गाँव कुराना

गाँव कुराना Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गाँव कुराना, Landmark & historical place, haryana, .

गांव का ऐसा इंसान जो हर दुख-सुख में साथ खड़ा रहे,
अपनापन निभाए और पूरे गांव को परिवार की तरह माने।

❤️ गाम-राम 🙏🏻 जय कुराना - जय हरियाणा 🫡
गांव कुराना जिला पानीपत हरियाणा 🏡

05/09/2026

एक शिक्षक का विश्वास, जिसने मेरी ज़िंदगी की दिशा बदल दी…

आज जब मैं पीछे मुड़कर अपने जीवन को देखता हूँ, तो आईआईटी दिल्ली से लेकर भारतीय पुलिस सेवा तक का सफर याद आता है। लेकिन इस सफर की नींव कहाँ पड़ी थी, यह सोचता हूँ तो मुझे अपना छोटा-सा सरकारी स्कूल और अपने गणित के शिक्षक श्री ओम प्रकाश जी याद आते हैं।

मैं पानीपत के कुराना गाँव के एक छोटे से सरकारी स्कूल में पढ़ता था। ओम प्रकाश जी गणित के असाधारण शिक्षक थे। उनका अपने बोर्ड परीक्षा का स्कोर हमारे स्कूल में 25 वर्षों से सबसे ऊँचा था। एक पूरी पीढ़ी के लिए उनका रिकॉर्ड तोड़ना लगभग असंभव सा लगता था।

मैं ऐसा विद्यार्थी नहीं था जो दिन-रात किताबों में ही डूबा रहता हो। लेकिन ओम प्रकाश जी ने मेरे भीतर कुछ ऐसा देखा, जिसे मैं खुद भी उस समय पूरी तरह पहचान नहीं पाया था।

एक दिन उन्होंने पूरी कक्षा के सामने कहा—

“अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वो अशोक है।”

शायद उनके लिए यह एक सामान्य-सा वाक्य रहा हो, लेकिन मेरे लिए यह वाक्य मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया।

उस दिन पहली बार मुझे लगा कि शायद मैं भी कुछ बड़ा कर सकता हूँ।

फिर मैंने सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि उनके विश्वास को सही साबित करने के लिए मेहनत शुरू की। जब बोर्ड का परिणाम आया, तो मैंने उनके 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लेकिन असली बदलाव सिर्फ उस रिकॉर्ड के टूटने से नहीं आया।

उन्होंने मेरे अंदर आत्मविश्वास पैदा किया।

गणित में उन्होंने मेरी नींव इतनी मजबूत कर दी कि आगे चलकर जब मैं आईआईटी दिल्ली पहुँचा, तो वहाँ के कठिन गणित को समझने और उसे क्लियर करने की क्षमता मेरे अंदर थी। सच कहूँ तो आईआईटी तक पहुँचने की मेरी क्षमता की नींव मेरे गाँव के उसी सरकारी स्कूल में और ओम प्रकाश जी की कक्षा में रखी गई थी।

बाद में जीवन मुझे आईआईटी दिल्ली से भारतीय पुलिस सेवा तक ले गया। कई उपलब्धियाँ मिलीं, कई पड़ाव आए, लेकिन उन सबके पीछे कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनका योगदान किसी प्रमाणपत्र या पद से नहीं मापा जा सकता।

ओम प्रकाश जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक हैं।

एक शिक्षक सिर्फ विषय नहीं पढ़ाता। एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थी को यह एहसास कराता है कि “तुम कर सकते हो।”

और कभी-कभी एक शिक्षक का यही विश्वास किसी विद्यार्थी की पूरी जिंदगी बदल देता है।

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं अपने गुरु श्री ओम प्रकाश जी को हृदय से नमन करता हूँ और उनका आभार व्यक्त करता हूँ।

सर, आपने मुझे सिर्फ गणित नहीं सिखाया…
आपने मुझे मेरी अपनी क्षमता पर विश्वास करना सिखाया।
आपका वह एक वाक्य आज भी मेरे मन में गूंजता है—

“अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वो अशोक है।”

मेरे जीवन की इस यात्रा में आपका योगदान हमेशा मेरे लिए विशेष रहेगा।

शिक्षक दिवस पर उन सभी शिक्षकों को नमन, जो अपने विद्यार्थियों में वह क्षमता देख लेते हैं, जिसे विद्यार्थी खुद भी नहीं देख पाता। 🙏

#शिक्षकदिवस #गुरु #गुरुका_आभार

19/08/2026
हमारे होनहार खिलाड़ी पिंकू जागलान (सुपुत्र श्री हुकम सिंह) के सम्मान में गाँव कुराना में भव्य समारोह आयोजित किया गया।पिं...
19/08/2026

हमारे होनहार खिलाड़ी पिंकू जागलान (सुपुत्र श्री हुकम सिंह) के सम्मान में गाँव कुराना में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

पिंकू ने कॉमनवेल्थ पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप (लागोस, नाइजीरिया) में 2 रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और हमारे गाँव का नाम रोशन किया है। 🇮🇳🥈

समस्त ग्रामवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। विपरीत परिस्थितियों में भी पिंकू की मेहनत और जज़्बा हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है।

संघर्ष से सफलता तक: पिंकू जागलान की प्रेरणादायक कहानीकुराना गांव के पिंकू जागलान की कहानी संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की...
18/08/2026

संघर्ष से सफलता तक: पिंकू जागलान की प्रेरणादायक कहानी

कुराना गांव के पिंकू जागलान की कहानी संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। जीवन में आई कठिन परिस्थितियों को उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उन्हें अपनी ताकत में बदलकर देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए।

पिंकू ने 9 से 14 अगस्त तक नाइजीरिया में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में दो पदक जीते। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 2013 में पानीपत रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया था और वह ट्रेन के टायर के नीचे आ गया था। इस दुर्घटना में उनका पैर गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में बाएं पैर का अंग काटना पड़ा।

इस कठिन परिस्थिति के बावजूद पिंकू ने हार नहीं मानी। दिव्यांगता को अपनी कमजोरी बनने देने के बजाय उन्होंने खेल को अपना लक्ष्य बनाया। वर्ष 2017 में उन्हें डॉ. अंजू गौतम मिलीं, जिन्होंने उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद पिंकू ने फेंसिंग का प्रशिक्षण शुरू किया और लगातार मेहनत करते हुए जिला स्तर से राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई।

उनका संघर्ष यहीं समाप्त नहीं हुआ। वर्ष 2024 में बास्केटबॉल खेलते समय उनके बाजू में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें हाथ में रॉड डलवानी पड़ी। लंबे उपचार और छह महीने तक रेस्ट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने फिर से फेंसिंग की तैयारी शुरू की और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

पिंकू अपने परिवार से भी लंबे समय तक दूर रहकर खेल की तैयारी करते रहे। उन्होंने देश के लिए पदक जीतने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उनकी यह सोच बताती है कि सच्ची सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के जज्बे से मिलती है।

पिंकू जागलान की कहानी समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि शारीरिक चुनौतियां किसी व्यक्ति के सपनों को रोक नहीं सकतीं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी सफलता की सीढ़ी बनाया जा सकता है।

🏆 सम्मान समारोह एवं अभिनंदन 🏆एक बार फिर पिंकू जागलान जी को रजत पदक की हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। ...
17/08/2026

🏆 सम्मान समारोह एवं अभिनंदन 🏆

एक बार फिर पिंकू जागलान जी को रजत पदक की हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🥈🇮🇳🏆

गाँव कुराना के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है।

हमारे गाँव के गौरव पिंकू पुत्र श्री हुकम सिंह, ने कॉमनवेल्थ पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप, लागोस (नाइजीरिया) में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और गाँव का नाम रोशन किया है। 🇮🇳🥈

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

📍 स्थान: अहर कुराना छिछड़ाना चौक
🕓 समय: 4:00 बजे
दिनांक: 18 अगस्त 2026

आप सभी ग्रामवासियों से सादर निवेदन है कि समारोह में पधारकर पिंकू जंगलान को अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएँ एवं सम्मान प्रदान करें।

आइए, अपने गाँव के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाएँ और इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बनें। ❤️🇮🇳

15/08/2026

जिन वीरों ने देश 🇮🇳 की आजादी के लिए
अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया,

उन वीर 🇮🇳 शहीदों को शत-शत नमन 🫡

राष्ट्र के लिए गर्व का पल 🤺♿🥈 🇮🇳नाइजीरिया के लागोस में 9 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग एंड पैरा फेंसिंग च...
13/08/2026

राष्ट्र के लिए गर्व का पल 🤺♿🥈 🇮🇳

नाइजीरिया के लागोस में 9 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग एंड पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा के पानीपत जिले के गांव कुराना के बेटे पिंकू जांगलान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स फॉयल इंडिविजुअल स्पर्धा में रजत पदक 🥈जीतकर देश का मान बढ़ाया।

आपकी मेहनत, हौसले और जुनून को सैल्यूट 🫡

पिंकू ने विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ा परिश्रम संघर्ष किया,
और मुकाम हासिल किया।💪🇮🇳🏆

बहुत-बहुत बधाई चैंपियन पिंकू जागलान ✨🎉
आपकी इस उपलब्धि पर पूरा देश, गांव-समाज गौरवान्वित है।

#पिंकूजांगलान #रजतपदक #भारतकागौरव #पैराफेंसिंग #कॉमनवेल्थ 🇮🇳

धूमधाम से मनाया गया बादली बलिदान दिवस, बादली बलिदान दिवस इस वर्ष ऐतिहासिक बन गया। कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों की अ...
03/08/2026

धूमधाम से मनाया गया बादली बलिदान दिवस,

बादली बलिदान दिवस इस वर्ष ऐतिहासिक बन गया। कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने कौल गाँव का अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रतिवर्ष पुराना रिकॉर्ड टुट कर नया रिकॉर्ड बने, समाज की ऐसी एकजुटता, उत्साह और जनसैलाब प्रतिवर्ष देखने को मिले।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की शक्ति, इतिहास के सम्मान और भविष्य की एकता का प्रतीक बन गया।

जय रोड़वंश 🚩 जय रोड़ राजे 🚩

Address

Haryana

122006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गाँव कुराना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to गाँव कुराना:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share