15/04/2026
बिहार की राजनीति में एक नया शब्द आया है — “हाफिडिफिट"…और एक नया किरदार — सम्राट
—
कहानी शुरू होती है महाभारत से…जहाँ शकुनि था — चालों का मास्टर। और उसका बेटा उलूक — दूत बनकर पांडवों को डराने गया था।
—
अब आते हैं आधुनिक बिहार पर…यहाँ भी एक “शकुनि” पैदा हुआ — और उसका “उलूक” बना राकेश कुमार…जो आगे चलकर "सम्राट" कहलाया।
—
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब मुंगेर में “राजनीतिक भोज” लगी…गोली, कट्टा, बम — सब कुछ परोसा गया…और 7 लोग “खर्च” हो गए।
—
नाम आया राकेश कुमार का…मामला गंभीर था… जेल तय थी…
लेकिन तभी एंट्री हुई — “हाफिडिफिट” की।
—
कागज बोला — “उम्र 14 साल” कानून बोला — “बच्चा है”और जेल से सीधे बाल सुधार गृह।
—
समय बदला…सरकार बदली…और “हाफिडिफिट" वाला बच्चा” सीधे कैबिनेट मंत्री बन गया।
—
फिर एक और ट्विस्ट…गवर्नर बोले —“अगर हाफिडिफिट सही है, तो अभी तुम नाबालिग हो… कुर्सी छोड़ो।”
—
कुर्सी गई…लेकिन किस्मत नहीं गई।
—
राजनीति घूमी…पार्टियाँ बदलीं…और वही राकेश कुमार “सम्राट” बनकर बीजेपी शासन करने लगा।
—
फिर आया “महामानव युग”… और जिस पार्टी ने कभी हटाया था, उसी ने बिहार का “सम्राट” बना दिया।
—
एंकरानी पूछती है… आप 10वीं पास हैं या नहीं?
—
जवाब आता है —“हाफिडिफिट" पढ़ लीजिए… हम मुँह से नहीं बताएंगे।
—
तथाकथित राजनीतिक पंडित प्रशांत पूछता है —“26 साल में 14 साल के कैसे हो गए?” जवाब वही
—
लेकिन ये साधारण कहानी नहीं है…ये “शकुनि पुत्र” की कहानी है…जहाँ कानून की देवी उसकी बुआ गांधारी है।
—
आज स्थिति ये है — देश में विश्वगुरु …राज्य में सम्राट…और सिस्टम में “हाफिडिफिट”।
—
और अंत में …जब “हाफिडिफिट” से सम्राट बन सकते हैं…तो नाम बदलने का मन तो हमारा भी करता है 🤣
आज से मैं भी सम्राट.."हाफिडिफिट" में पढ़ लेना 🤣
#घोरकलजुग #हाफिडिफिट
Atul Kumar Lalan Yadav Gopal Krishna Vidyarthi Samajwadi Party