विजय कुमार सिन्हा - बिहार

  • Home
  • India
  • Patna
  • विजय कुमार सिन्हा - बिहार

विजय कुमार सिन्हा - बिहार This is a fan page, not affiliated with Shri Vijay Kumar Sinha. Managed by Team Vijay Kumar Sinha .

07/09/2026

जय माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी शक्तिधाम बड़हिया, लखीसराय

आज का दर्शन करें :- ०७/०९/२०२६

🙏 #बड़हिया #लखीसराय

06/09/2026

#लखीसराय में पिछले दिनों #बाढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान।

जनता की परेशानी मेरी जिम्मेदारी— #खुटहा में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचा, हाल जाना और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

06/09/2026

जय माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी शक्तिधाम बड़हिया, लखीसराय

आज का दर्शन करें :- ०६/०९/२०२६

🙏 #बड़हिया #लखीसराय

📍 आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, बेंगलुरुआज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्...
05/09/2026

📍 आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, बेंगलुरु

आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित चार दिवसीय बिहार महोत्सव के तीसरे दिन पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सान्निध्य में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर गुरुदेव को सादर नमन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया।

हम उस गौरवशाली धरती बिहार से आते हैं, जिसने विश्व को ज्ञान, दर्शन, संस्कृति और सभ्यता की राह दिखाई। नालंदा और विक्रमशिला जैसे महान विश्वविद्यालयों की भूमि बिहार केवल अपने स्वर्णिम इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जाना जाएगा।

आज बिहार कृषि के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं और नवाचारों के साथ आगे बढ़ रहा है। रसायन-मुक्त खेती, कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और डिजिटल कृषि के माध्यम से किसानों को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मखाना, शाही लीची, भागलपुरी जर्दालु आम और कतरनी चावल जैसे बिहार के विशिष्ट उत्पाद आज देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हमारा संकल्प है कि बिहार की कृषि, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों तक पहुँचे।

इस मंच से बेंगलुरु सहित देश-दुनिया में बसे सभी बिहारी भाई-बहनों से आग्रह किया कि वे अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहें और बिहार के नवनिर्माण तथा विकास यात्रा में सहभागी बनें।

बिहार का अतीत हमारी पहचान है, वर्तमान हमारी शक्ति है और भविष्य हमारा संकल्प है।

‘बिहार महोत्सव’ जैसे भव्य आयोजन के लिए पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

बिहार केवल इतिहास की भूमि नहीं, #बिहार भविष्य की भी भूमि है।

पूज्य गुरुदेव जी को सादर प्रणाम।🙏

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar The Art of Living

05/09/2026

“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥”

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय और अधर्म के सामने मौन रहना नहीं, बल्कि सत्य और धर्म के पक्ष में साहस के साथ खड़ा होना ही सच्चा कर्तव्य है।

जब समाज में अहंकार, स्वार्थ, अनीति और अराजकता बढ़ती है, तब परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होती है। अपने भीतर के कंस रूपी विकारों का अंत कर सत्य, सेवा, समर्पण और कर्मयोग को जीवन का आधार बनाना ही श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलना है।

राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा, न्याय, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकार की रक्षा का संकल्प है।

आइए, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर संकल्प लें कि अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएंगे, सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनेंगे और मां भारती की सेवा एवं जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

जब नीयत में सेवा, कर्म में समर्पण और नेतृत्व में सत्य हो, तो कोई भी अधर्म समाज की प्रगति को रोक नहीं सकता।

“जब-जब होइ धरम कै हानी।
बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी॥
करहिं अनीति जाइ नहिं बरनी।
सीदहिं बिप्र धेनु सुर धरनी॥
तब-तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा।
हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा॥”

जय श्री राधे कृष्ण, जय सियाराम! 🙏🚩

:-विजय कुमार सिन्हा

05/09/2026

जय माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी शक्तिधाम बड़हिया, लखीसराय

आज का दर्शन करें :- ०५/०९/२०२६

🙏 #बड़हिया #लखीसराय

विद्या भवन  #बालिका_विद्यापीठ, लखीसराय द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।...
04/09/2026

विद्या भवन #बालिका_विद्यापीठ, लखीसराय द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल एक युग की घटना नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक शाश्वत संदेश है। जब-जब अहंकार, अत्याचार और अधर्म अपनी सीमाएं लांघते हैं, तब-तब प्रकृति स्वयं उस अहंकार को कुचलने का मार्ग प्रशस्त करती है और मानवता के कल्याण के लिए श्रीकृष्ण के रूप में धर्म की स्थापना का संदेश देती है।

कंस केवल इतिहास का एक पात्र नहीं है। कई बार हमारे आसपास भी कंस रूपी अहंकार, क्रोध, लोभ, द्वेष और नकारात्मकता जन्म लेती है। इसलिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वास्तविक संदेश यही है कि हम अपने भीतर और अपने परिवार-समाज में मौजूद कंस रूपी विकारों का अंत करें और प्रेम, सत्य, कर्तव्य, संयम एवं कर्मयोग के कृष्ण मार्ग पर चलने का निरंतर प्रयास करें।

श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि अन्याय के सामने मौन रहना धर्म नहीं, बल्कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना ही सच्चा धर्म है। उनका जीवन कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन-दर्शन को जीवंत कर दिया। हमारी बेटियां शिक्षा और संस्कार के माध्यम से सशक्त होकर विकसित बिहार और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।

असुर प्रवृति के लोग हमेशा से धर्म की राह पर चलने वाले को नष्ट करने की कोशिश करते रहे हैं, आइए, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर संकल्प लें—
अपने भीतर के अहंकार रूपी कंस का अंत करेंगे और सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं मानवता के कृष्ण मार्ग पर चलेंगे।

जय श्रीकृष्ण! 🙏🚩

04/09/2026

विजय सिन्हा को कोई फटकार लगाए इतनी क्षमता किसी में नहीं, मैं #स्वाभिमान के साथ राजनीति करता हूं...

#बिहार

आज  #लखीसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  #खुटहा में अचानक जलस्तर बढ़ने से प्रभावित जनजीवन का स्थानीय लोगों से मिलकर जायजा ...
04/09/2026

आज #लखीसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत #खुटहा में अचानक जलस्तर बढ़ने से प्रभावित जनजीवन का स्थानीय लोगों से मिलकर जायजा लिया और वहां की स्थिति का निरीक्षण किया।

स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री एवं जरूरी सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराई जाएँ।

साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने, नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा जलस्तर और प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

04/09/2026

लखीसराय विधानसभा अंतर्गत खुंटहा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विजय कुमार सिन्हा - बिहार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share