12/09/2026
पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आज जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशल-क्षेम जाना, उनकी बातों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ताओं और आमजनों के बीच सहजता से संवाद करना तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना श्री नीतीश कुमार जी की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है। जनता से उनका यह निरंतर संवाद और आत्मीय जुड़ाव उनकी संवेदनशीलता और बिहार के विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
इस अवसर पर जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।