Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav Deputy Chief Minister, Bihar (2015-2017, 2022-2023), Leader of Opposition, Bihar Assembly, Sportsman

बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उप...
01/06/2026

बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपकी यह शानदार सफलता ना केवल आपके और आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है।

गया जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के शीर्ष स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि अटूट संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप आज पूरे बिहार के युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रबल स्रोत बन चुके हैं।

बिहार के कोने-कोने में बैठे अनगिनत बच्चे आपकी इस सफलता से एक नया हौसला और सीख लेंगे। आपकी लगन, अनुशासन और इस ऐतिहासिक परिणाम को देखकर वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने और अपनी सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

आपकी यह यात्रा दर्शाती है कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी आप सफलता के नए आयाम छुएंगे और देश-दुनिया में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।

आपकी आगामी अकादमिक यात्रा मंगलमय और सफलताओं से भरी हो। बिहार और देश के सभी युवाओं की ओर से बधाई।

30/05/2026

TMC के सांसद भाई अभिषेक बनर्जी पर भाजपाई सत्ता द्वारा प्रायोजित कायराना हमला निंदनीय और चिंताजनक है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी हिंसा के पोषक, संरक्षक और संचालक है।

लोकतंत्र में नीतिगत विरोध, असहमति, वैचारिक मतभेद और प्रदर्शन समृद्ध व स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक है। सहमति और संवाद की जगह अराजकता, द्वेष और हिंसा को प्रोत्साहित करना जनतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है।

विचित्र स्थिति है कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी किस से की जाए?

ट्रम्प पर हमले को अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी भारतीय लोकतंत्र में इस राजनीतिक हिंसा और हमले की निंदा करेंगे कि नहीं?

28/05/2026

ईद मुबारक!

ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। ये ईद आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं ख़ुशियाँ लाए तथा ये ख़ुशियाँ बेशुमार बढ़ती ...
28/05/2026

ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।

ये ईद आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं ख़ुशियाँ लाए तथा ये ख़ुशियाँ बेशुमार बढ़ती रहें। देश में भाईचारा और अमन-व-अमान क़ायम रहे, ये हम सभी की साझी ज़िम्मेदारी है।

ख़ुदा सब पर रहमत अता करे और सभी की दुआ क़ुबूल करे।

27/05/2026

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन जी के आवास पर ED की रेड राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। बीजेपी सरकार जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।

मोदी सरकार बताएं कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जाँच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है?

ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपियों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है।

याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।

महंगाई का कुसूरवारहै पूंजीपतियों का तीमारदारपहले दुकानदार फिर चौकीदार और अब बना सितमगार!
26/05/2026

महंगाई का कुसूरवार
है पूंजीपतियों का तीमारदार

पहले दुकानदार फिर चौकीदार और अब बना सितमगार!

25/05/2026

अपराधियों के सम्राट जवाब दें कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चे जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं गायब क्यों हुए?

आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉग बाजी से ही बिहार सम्भालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चों के गायब हुए है, जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं।

बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। चंद दिनों में 𝟕𝟓 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती है। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘𝐀𝐈 तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल 𝐂𝐌 को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की।

बिहार की 𝐍𝐃𝐀 सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।”

बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती है लेकिन 𝐍𝐃𝐀 राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। 𝐍𝐀𝐀𝐑𝐈 𝟐𝟎𝟐𝟓 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है।

पाताल से अपराधियों को ढ़ूंढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से 𝐍𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और पूंजीपरस्त निर्णयों के चलते आगामी दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवे...
24/05/2026

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और पूंजीपरस्त निर्णयों के चलते आगामी दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था चौपट होगी।

इसलिए ही तंत्र और यंत्र से चुनाव जीतने वाले भाजपाई आम आदमी की चिंता नहीं करते।

सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं
24/05/2026

सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं

23/05/2026

वैश्विक मौसम ट्रैकिंग के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की सबसे 𝟏𝟎𝟎 गर्म जगहों में से 𝟗𝟕 जगह अकेले भारत में दर्ज की गईं है। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित टॉप 𝟏𝟓 शहरों में से 𝟏𝟒 शहर भारत के है।

जानलेवा वायु प्रदूषण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण जैसे वृहद मुद्दों के प्रति राजनीति में गंभीरता का अभाव चिंतनीय है। पर्यावरण संरक्षण भारतीय राजनीति में मुद्दा क्यों नहीं बन पाता?

जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण या पर्यावरण संबंधित मुद्दे प्रत्यक्ष रूप से किसी विशेष जाति या धर्म से जुड़े नहीं होते, क्या इसलिए ही इन मुद्दों पर भारत में सामाजिक राजनीतिक गोलबंदी नहीं होती?

पर्यावरणीय मुद्दों पर सार्थक, सकारात्मक और व्यापक बहस होनी चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी के अलावा युवाओं को पर्यावरण के प्रति भी गंभीर होकर बेलगाम सरकार से सवाल जवाब करने होंगे।

Address

Circular Road
Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tejashwi Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Tejashwi Yadav:

Share